लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः डीजे की आवाज को लेकर शाजापुर में भिड़ गए दो गुट, कई वाहन फूंके

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 16, 2018 17:40 IST

मध्य प्रदेश के शाजापुर में दो गुटों में टकराव से तनाव फैल गया है।

Open in App

इन्दौर,16 जून (मुकेश मिश्रा): मध्यप्रदेश के शाजापुर में एक जुलूस पर पथराव के बाद दो वर्गों में हिंसक झड़प हो गई। उपद्रवियों ने पथराव करने के बाद कई वाहनों को आग लगा दी और जमकर तोड फोड की। प्रशासन ने उपद्रवियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। हालात को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर क्षेत्र में धारा 144 लगा दी गई है। कई लोग घायल हुए है। 

शनिवार दोपहर महाराणा प्रताप जयंती पर क्षत्रिय समाज शौर्य यात्रा निकाल रहा था। यात्रा नई सड़क से बस स्टैंड की तरफ जा रही थी। भूतेश्वर महादेव मंदिर के पास ईद को लेकर एक मंच लगा था, जिसमें गाने बज रहे थे। जुलूस में चल रहे डीजी के साउंड को कम कराने के लिए पुलिस वाले पहुंचे।  इस पर विवाद हो गया। विवाद के बीच अचानकर पथराव शुरु हो गया। जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते दोनों ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई। 

पत्थरबाजी में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। मौके का फायदा उठाने कुछ उपद्रवी हथियार लेकर भी सड़क पर उतर आए। उपद्रवियों को भगाने के लिए पुलिस ने मुख्य बाजार को तत्काल बंद करवाया और करीब 20 मिनट तक आंसू गैस के गोले दागे, जिसके बाद भीड़ इधर-उधर भागी।

उपद्रवियों ने इस दौरान 10-15 वाहनों में आग लगा दी। हालात को देखते हुए पुलिस ने क्षेत्र में धारा 144 लगा दी और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है। उधर इस घटना की जानकारी मिलते ही आईजी उज्जैन राकेश गुप्ताऔर कमिश्नर  एम बी ओझा भी वहाँ पहुंच गये है। अभी स्थिति नियंत्रण में है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :मध्य प्रदेशईद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह