लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज से आई रैगिंग की डरावनी कहानी, सीनियर छात्र तकिए और बैचमेट्स के साथ अश्लील हरकत के लिए करते थे मजबूर

By मेघना सचदेवा | Updated: July 27, 2022 13:01 IST

मध्यप्रदेश के इंदौर से रैगिंग का एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। इंदौर के एमजीएल कॉलेज के जूनियर्स ने आरोप लगाया है कि उनके सीनियर ने उन्हे तकिए और बैचमेट्स के साथ अश्लील हरकत के लिए मजबूर किया।

Open in App
ठळक मुद्देजूनियर्स ने बताया कि सीनियर एमबीबीएस छात्र उन्हे अपने फ्लैट पर बुलाते थे। यूजीसी का दावा है कि उनके पास जूनियर छात्रों की तरफ से की गई ऑडियो कॉल की रिकार्डिंंग और वॉट्सएप चैट है।

इंदौर: रैगिंग को लेकर सख्त कानून बनाए गए हैं उसके बावजूद भी मध्यप्रदेश के सबसे बड़े सरकारी कॉलेज से रैगिंग का चौंका देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज के सीनियर एमबीबीएस छात्रों पर जूनियर्स ने रैगिंग के आरोप लगाए हैं। 

जूनियर्स ने यूजीसी और एंटी रैगिंग कमेटी हेल्पलाइन को फोन कर बताया कि कैसे उनके सीनियर उन्हे तकिए के साथ सेक्स करने जैसे एक्ट और बैचमेट्स के साथ अश्लील हरकत के लिए मजबूर करते हैं। जूनियर्स ने बताया कि सीनियर एमबीबीएस छात्र उन्हे अपने फ्लैट पर बुलाते थे जहां उन्हे ये सब करने के लिए मजबूर किया जाता था। 

लड़कियों को अपशब्द कहने के लिए मजबूर किया

मामले की जानकारी मिलने के बाद यूजीसी ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज प्रशासन को संपर्क किया और एक्शन लेने की बात कही। वहीं एंटी रैगिंग कमेटी की तरफ से सभी आरोपी छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। इंदौर पुलिस की मानें तो पहले जूनियर्स का बयान दर्ज किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक जूनियर्स ने ये भी आरोप लगाए हैं कि सीनियर एमबीबीएस छात्र उन्हे अपने बैचमेट्स खास कर लड़कियों को अपशब्द कहने के लिए मजबूर किया। यूजीसी की तरफ से की गई शिकायत में इस बात का भी जिक्र है कि छात्रों ने अपने प्रोफेसर को भी ये बात बताई थी लेकिन उनकी तरफ से मामले पर कड़ा रूख अपनाने की जगह आरोपियों को सपोर्ट किया गया। आरोपी सीनियर की पहचान उजागर नहीं की गई है। शिकायत करने वाले छात्रों को भी डर है कि अगर उन्होंने अपनी पहचान बताई तो सीनियर उनसे बदला लेंगे। 

कॉलेज में सभी संबंधित छात्रों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं

पूरे मामले को लेकर यूजीसी का दावा है कि उनके पास जूनियर छात्रों की तरफ से की गई ऑडियो कॉल की रिकार्डिंंग और वॉट्सएप चैट के रूप में कई सबूत हैं। कुछ छात्रों ने यूजीसी को वीडियो भी भेजे हैं। स्थानीय पुलिस थाना प्रभारी तहजीब काजी के मुताबिक मेडिकल कॉलेज में सभी संबंधित छात्रों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर ली जाएगी। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशइंदौरयूजीसीMBBS
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?