लाइव न्यूज़ :

'गरीबों से की धोखेबाजी, इसलिए गिरी कमलनाथ सरकार', मध्य प्रदेश CM शिवराज सिंह चौहान का हमला

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 25, 2020 19:55 IST

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री बनते ही हमने किसानों के फसल बीमा के 2200 करोड़ रूपए जमा किए. स्कूली बच्चों के 480 करोड की छात्रवृत्ति कमलनाथ सरकार दबाए बैठी थी. निर्माण श्रमिकों के खातों में 1 हजार रूपए तक नहीं डाल पायी थी.

Open in App
ठळक मुद्देशिवराज सिंह चैहान ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा गरीब और असहायों के हक पर डाका डालने का काम किया.CM चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश को 15 माह में कमलनाथ ने तबाह और बर्बाद कर दिया था.

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा गरीब और असहायों के हक पर डाका डालने का काम किया. मध्यप्रदेश को 15 माह में कमलनाथ ने तबाह और बर्बाद कर दिया था. उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार ने गरीब जनता के साथ धोखेबाजी की और इसलिए जनता से की गई गद्दारी के कारण उनकी सरकार गिरी. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह  ने यह बात बम्होरी, गुना के कांग्रेस कार्यकतार्ओं जिन्होंने भाजपा की सदस्यता ली, को संबोधित करते हुए कही. 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनते ही हमने किसानों के फसल बीमा के 2200 करोड़ रूपए जमा किए. स्कूली बच्चों के 480 करोड की छात्रवृत्ति कमलनाथ सरकार दबाए बैठी थी. निर्माण श्रमिकों के खातों में 1 हजार रूपए तक नहीं डाल पायी थी. यहां तक की सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 580 करोड़ रूपए भी कांग्रेस सरकार दे नहीं पायी थी. उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार ने गरीब जनता के साथ धोखेबाजी की और इसलिए जनता से की गई गद्दारी के कारण उनकी सरकार गिरी. 

उन्होंने कहा कि हमने 2 माह के भीतर ही गरीबों के जिन पैसे पर कमलनाथ सरकार 15 महीनों से कुंडली मारकर बैठी थी, ऐसे 18 हजार करोड़ की राशि अलग अलग रूप से जरूरतमंद के खातों में जमा की. उन्होंने कहा कि आज मध्यप्रदेश में कोरोना की स्थिति का अगर कोई जिम्मेदार है तो वह तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ हैं. 

कोरोना की दस्तक हुई तब सोए थे कुंभकर्णी नींद मुख्यमंत्री ने कहा कि जब कोरोना की दस्तक हुई तो वे कुंभकर्णी नींद में सोये हुए थे. मैंने मुख्यमंत्री की शपथ लेते ही कोरोना के संबंध में पहली बैठक ली तो पता चला कि तत्कालीन सरकार ने कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया. 

उन्होंने भाजपा में शामिल हुए कार्यकतार्र्ओं को विश्वास दिलाते हुए कहा कि कार्यकतार्ओं का मान और सम्मान हमारे लिए सर्वोच्च है. हम मिलकर मध्यप्रदेश में विकास का नया युग लाएंगे. उन्होंने कहा कि बम्होरी विधानसभा की जीत के लिए आप सभी प्राणपण के साथ जुटे. उपचुनाव में भाजपा ऐतिहासिक मतों से विजयी होगी.

 

टॅग्स :मध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहानकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं