लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: पाला से हुए फसलों की बर्बादी पर CM कमलनाथ का निर्देश, सर्वे कराकर मुआवजा दें अधिकारी

By राजेंद्र पाराशर | Updated: January 1, 2019 04:31 IST

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्य में पाला गिरने से फसलों को हुए नुकसान को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पाला से प्रभावित  हुई फसल के विषय को संवेदनशीलता से लिया जाए.

Open in App

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्य में पाला गिरने से फसलों को हुए नुकसान को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पाला से प्रभावित  हुई फसल के विषय को संवेदनशीलता से लिया जाए. उन्होंने विभागीय अधिकारियों से इस विषय में जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने इसपर चिंता जताई ओर कहा कि किसान भाई धैर्य रखें. सरकार आपके साथ है. मुख्यमंत्री ने पाला प्रभावित सभी जिलों के कलेक्टरों को प्रभावित फसल के त्वरित सर्वे करने के निर्देश दिए. उन्होंने 2 जनवरी को पाल प्रभावित फसल के संबंध में विभागीय अधिकारियों की एक बैठक भी बुलाई है. 

कृषि मंत्री ने सर्वे कराकर रिपोर्ट देने को कहा

कृषि मंत्री सचिन यादव ने पाले से फसलों के हुए नुकसान को लेकर अधिकारियों से संपर्क कर राज्य के उन जिलों में जल्द सर्वे कराने की बात कही, जहां पर पाला गिरा है. यादव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल्द सर्वे कराकर रिपोर्ट दें. उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि आपकों चिंंता करने की जरुरत नहीं है, किसान को जो भी नुकसान होगा, उसका मुआवजा कांग्रेस सरकार देगी. वहीं प्रमुख सचिव कृषि राजेश राजौरा ने सभी जिला कलेक्टरों को पत्र लिखकर किसानों को शीतलहर से खेती के बचाव के उपाय बताने और नुकसान की जानकारी देने के निर्देश दिए हैं.

टॅग्स :मध्य प्रदेशकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया