लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः सीएम कमलनाथ बोले- धान खरीदी के बाद 5 दिनों में भुगतान ना हो रहा तो मुझे फोन करें

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 18, 2020 06:21 IST

मुख्यमंत्री ने यह बात आज राज्य विधानसभा में विधायक नरोत्तम मिश्रा द्वारा उठाए गए अतिवृष्टि, ओलावृष्टि और धान खरीदी केन्द्रों पर किसानों को भुगतान होने के उठाए मुद्दे का जवाब देते हुए कही.

Open in App
ठळक मुद्दे मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते 4 से 6 माह में ऐतिहासिक अतिवृष्टि हुई है 27 एवं 28 जनवरी को रायपुर में गृह मंत्री के साथ इन विषयों पर बैठक है.

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि धान खरीदी के बाद अगर 5 दिनों में किसान को भुगतान नहीं मिल रहा है तो आप (विधायक) मुझे फोन करें, उस केन्द्र पर शीघ्र भुगतान की व्यवस्था की जाएगी. अतिवृष्टि, ओला वृष्टि से फसल नुकसान का सर्वे किया जाएगा.

मुख्यमंत्री ने यह बात आज राज्य विधानसभा में विधायक नरोत्तम मिश्रा द्वारा उठाए गए अतिवृष्टि, ओलावृष्टि और धान खरीदी केन्द्रों पर किसानों को भुगतान होने के उठाए मुद्दे का जवाब देते हुए कही. मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते 4 से 6 माह में ऐतिहासिक अतिवृष्टि हुई है, इसमें करीब 8 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है. 2 हजार करोड़ रुपए का नुकसान तो पुल-पुलिया, सड़क और मकान डूब गए, टूट गए उनका हुआ. 

हमने केन्द्र सरकर से निवेदन किया है फिर कर रहे हैं. केन्द्र से मदद की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि 27 एवं 28 जनवरी को रायपुर में गृह मंत्री के साथ इन विषयों पर बैठक है. जो ओलावृष्टि हुई है उसमें भी केन्द्र हमारी मदद करे हम यह प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने की ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों के नुकसान का सर्वे किया जाएगा.

मुख्यमंत्री ने धान खरीदी केन्द्रों पर किसानों को भुगतान न मिलने की बात पर कहा कि हमने दो दिन पहले बैठक बुलाकर तय किया है कि किसान को 3 दिन में पैसा मिल जाना चाहिए. आप अगर किसान को 5 दिन में पैसा नहीं मिले तो मुझे फोन पर सूचित करें. 

उन्होंने कहा कि खदीदी के नए केन्द्र खोलने की आवश्यकता है तो आप भी मुझे सूचित कर दें हम आवश्य खोलेंगे. सबकों इसमें संतुष्ट नहीं किया जा सकता, पर मोटा-मोटी संतुष्टि हो जाए, इसमें जो भी आपके सुझाव हैं, इसमें हमारी मदद होगी. आप हमारा ध्यान आकर्षित करिए. हम तुरंत व्यवस्था करेंगे ताकि किसान को परेशान न होना पड़ा.

टॅग्स :कमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 19 जून को 3 सीट पर मतदान?, बीजेपी के पास 164 विधायक, क्रॉस वोटिंग इतिहास देख कर कांग्रेस खेमे में डर?

भारतमध्य प्रदेश कांग्रेसः ज्योतिरादित्य सिंधिया के गुना क्षेत्र में दिग्विजय सिंह के विधायक पुत्र जयवर्धन बने अध्यक्ष, कांग्रेस ने 71 जिलाध्यक्षों की घोषणा की, देखिए पूरी सूची

मध्य प्रदेश"नौजवानों के भविष्य को सुरक्षित रखना मेरी प्राथमिकता", पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जनसभा को संबोधित कर कहा

भारतChhindwara LS polls 2024: तीन दिन में कमलनाथ को 2 झटके, विधायक शाह के बाद मेयर अहाके बीजेपी में शामिल, क्या होगा नकुलनाथ का!

भारतदून स्कूल क्लब के साथी की पतन-गाथा!, कमलनाथ ने टिकट वितरण में कांग्रेस हाईकमान की अनदेखी का खामियाजा भुगता

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है