लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः CM कमलनाथ ने जवान के परिवार के साथ मारपीट की घटना की जांच के आदेश दिए

By भाषा | Updated: August 26, 2019 06:13 IST

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवान के परिवार के साथ हाल ही में खंडवा के हनुमंतिया बांध पर मौजूद स्टाफ़ व सुरक्षाकर्मियों द्वारा कथित तौर पर मारपीट की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जम्मू- कश्मीर में तैनात भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान अमित सिंह के परिवार के साथ हुई मारपीट की जांच के आदेश दिए हैं।अमित के भाई अतुल सिंह ने बताया कि 16 अगस्त को वह अपने परिवार सहित हनुवंतिया पर्यटन केन्द्र गए थे।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जम्मू- कश्मीर में तैनात भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान अमित सिंह के परिवार के साथ हुई मारपीट की जांच के आदेश दिए हैं। गौरतलब है कि इस जवान के परिवार के साथ हाल ही में खंडवा के हनुमंतिया बांध पर मौजूद स्टाफ़ व सुरक्षाकर्मियों द्वारा कथित तौर पर मारपीट की गई थी।

अमित के भाई अतुल सिंह ने बताया कि 16 अगस्त को वह अपने परिवार सहित हनुवंतिया पर्यटन केन्द्र गए थे। उनके साथ परिवार की महिलायें और बच्चे भी थे जिनमें एक बच्चा छह माह का और एक नौ माह का है। इन बच्चों के लिये दूध की बोतल ले जाने से सुरक्षा गार्ड ने रोक दिया। इस पर कहासुनी हुई।

उन्होंने कहा कि इसके बाद सुरक्षा गार्ड ने अपने 20 से 25 साथियों को बुला लिया और पत्थर और बीयर की बोतलों से मुझ पर एवं मेरे भाई विपुल पर पत्थर और बीयर की बोतलों से वार किया जिससे मेरे आंख में चोट आई है और विपुल के पैर में फ्रैक्चर हो गया है।

अतुल ने बताया कि इन लोगों ने महिलाओं के साथ बदसलूकी भी की। अपने परिवार के लोगों के साथ मारपीट किये जाने एवं पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई न करने के व्यथित होकर जम्मू कश्मीर में तैनात जवान अमित सिंह ने फेसबुक पर पोस्ट में लिखा, ‘‘मध्य प्रदेश सरकार खंडवा जिले के हनुवंतिया टूरिस्ट कॉम्लेक्स वाले हादसे पर उनके परिजन और भाई के साथ न्याय करे और एक नया (डाकू) पान सिंह तोमर बनने के लिए मजबूर नहीं करे। मुझे बंदूक चलाने की ट्रेनिंग नहीं लेनी पड़ेगी।’’

कमलनाथ के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने रविवार को बताया कि जवान अमित सिंह ने फ़ेसबुक पर लिखी पोस्ट में मध्यप्रदेश सरकार से न्याय दिलाने मांग की थी, जिस पर मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए यह क़दम उठाया है।

मुख्यमंत्री ने खंडवा ज़िला प्रशासन को निर्देश देते हुए कहा, ‘‘जवान अमित सिंह के परिवार के साथ हुई घटना की निष्पक्ष जाँच हो। किसी के साथ भी अन्याय ना हो। किसी निर्दोष पर कोई ग़लत कार्यवाही ना हो।जो भी कार्यवाही हो, निष्पक्ष जाँच के उपरांत ही हो।’’ 

टॅग्स :कमलनाथआईटीबीपीमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया