लाइव न्यूज़ :

आकाश विजयवर्गीय की हरकत पर सीएम कमलनाथ सख्त, बोले- कानून सबके लिए बराबर

By आदित्य द्विवेदी | Updated: June 27, 2019 20:10 IST

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि आकाश विजयवर्गीय पर कार्रवाई करने वाले पुलिस अधिकारियों को बधाई देता हूं।

Open in App
ठळक मुद्देकमलनाथ ने कहा है कि बीजेपी नेताओं का ऐसा व्यवहार दुखद है।शिवराज सिंह चौहान से पूछा गया तो उन्होंने इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि बीजेपी नेताओं का ऐसा व्यवहार दुखद है। कानून सबके लिए बराबर होता है। वो बुधवार को बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। उन्होंने कहा कि आकाश पर कार्रवाई करने वाले पुलिस अधिकारियों को बधाई देता हूं। इस मामले पर जब मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से पूछा गया तो उन्होंने इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।

गौरतलब है कि बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय ने नगर निमग के अधिकारियों की बल्ले से पिटाई की थी। इसका वीडियो वायरल होने के बाद आकाश को गिरफ्तार कर लिया गया था।

आकाश विजयवर्गीय की जमानत याचिका पर सुनवाई करने से इंदौर कोर्ट ने इनकार कर दिया है। साथ ही इंदौर कोर्ट ने मामले को भोपाल की विशेष अदालत को भेज दिया है। इस मामले पर जब मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से पूछा गया तो उन्होंने इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।

विजयवर्गीय के वकील पुष्यमित्र भार्गव ने संवाददाताओं को बताया, "बहस के दौरान हमने दलील रखी कि सम्बंधित नियम-कायदों के मुताबिक इंदौर की सत्र अदालत को विजयवर्गीय को फिलहाल जमानत का लाभ देने का क्षेत्राधिकार है।

इससे पहले कोर्ट ने आकाश विजयवर्गीय की जमानत याचिका खारिज कर उन्हें 14 दिन के लिए जेल भेज दिया था। इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 11 जुलाई तय की गई थी।

दरअसल जर्जर मकान को ढहाने पहुंचे जिन निगम अधिकारी के साथ आकाश विजयवर्गीय ने मारपीट की थी, उसको ढहाने का आदेश पिछले साल दिया गया था। वो भी तब जब राज्य में शिवराज सिंह चौहान की सरकार थी।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :कमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 19 जून को 3 सीट पर मतदान?, बीजेपी के पास 164 विधायक, क्रॉस वोटिंग इतिहास देख कर कांग्रेस खेमे में डर?

भारतमध्य प्रदेश कांग्रेसः ज्योतिरादित्य सिंधिया के गुना क्षेत्र में दिग्विजय सिंह के विधायक पुत्र जयवर्धन बने अध्यक्ष, कांग्रेस ने 71 जिलाध्यक्षों की घोषणा की, देखिए पूरी सूची

मध्य प्रदेश"नौजवानों के भविष्य को सुरक्षित रखना मेरी प्राथमिकता", पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जनसभा को संबोधित कर कहा

भारतChhindwara LS polls 2024: तीन दिन में कमलनाथ को 2 झटके, विधायक शाह के बाद मेयर अहाके बीजेपी में शामिल, क्या होगा नकुलनाथ का!

भारतदून स्कूल क्लब के साथी की पतन-गाथा!, कमलनाथ ने टिकट वितरण में कांग्रेस हाईकमान की अनदेखी का खामियाजा भुगता

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया