लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश के नागरिक आपूर्ति निगम अधिकारी के ठिकानों पर छापे, बेहिसाब संपत्ति का खुलासा

By भाषा | Updated: July 8, 2019 14:57 IST

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हैदर के एक रिश्तेदार के इंदौर स्थित घर से भी कुछ संदिग्ध अचल संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं।

Open in App

मध्यप्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम के एक अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त पुलिस ने सोमवार को छापे मारे और बड़े पैमाने पर उसकी आय से अधिक संपत्ति का खुलासा किया। लोकायुक्त पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंधक सलमान हैदर के खिलाफ शिकायत मिली थी कि उन्होंने भ्रष्ट तरीकों से अकूत संपत्ति अर्जित की है। इस शिकायत पर हैदर के इंदौर में तीन ठिकानों और कटनी में एक ठिकाने पर छापा मारा गया।

कुछ समय पहले इंदौर में नौकरी कर चुके हैदर फिलहाल कटनी में पदस्थ हैं। उन्होंने बताया कि हैदर के इंदौर स्थित घर से लगभग पांच लाख रुपये नकदी जब्त की गयी। जांच दल को अलग-अलग स्थानों पर सरकारी अधिकारी और उनके परिजनों के नाम से खरीदे गये सात फ्लैट, पांच भूखंडों और एक दुकान समेत कई अचल संपत्तियों के बारे में सुराग मिले हैं जिनकी तसदीक की जा रही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हैदर के एक रिश्तेदार के इंदौर स्थित घर से भी कुछ संदिग्ध अचल संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं। उन्होंने बताया कि सरकारी सेवा में वर्ष 1985 में शामिल होने वाले हैदर का परिवार चार पहियों वाली दो गाड़ियों का मालिक है। इस परिवार के 15 बैंक खातों के बारे भी पता चला है जिनमें जमा रकम की जांच की जा रही है।

राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की विस्तृत जांच और आरोपी की बेहिसाब संपत्ति का मूल्यांकन जारी है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है