लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश उपचुनावः सचिन पायलट बोले-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चाल चल कर कमलनाथ को हटाया

By भाषा | Updated: October 31, 2020 20:50 IST

मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर हो रहे उप चुनाव के तहत राजगढ़ जिले की ब्यावरा विधानसभा सीट पर शनिवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पायलट ने कहा कि लोगों ने भाजपा के 15 साल के शासन के बाद मध्यप्रदेश में 2018 के विधानसभा आम चुनावों में कांग्रेस को वोट दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देकमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को मार्च में हटाने और सत्ता में वापस आने के लिये चालें चलीं। भाजपा मंदिर-मस्जिद, हिन्दू-मुस्लिम, चीन-पाकिस्तान-श्रीलंका के मुद्दे पर आ गयी। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता दीपक विजयवर्गीय ने कहा कि पायलट आधारहीन आरोप लगा रहे हैं ।

राजगढ़ः राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को मार्च में हटाने और सत्ता में वापस आने के लिये चालें चलीं।

 

मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर हो रहे उप चुनाव के तहत राजगढ़ जिले की ब्यावरा विधानसभा सीट पर शनिवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पायलट ने कहा कि लोगों ने भाजपा के 15 साल के शासन के बाद मध्यप्रदेश में 2018 के विधानसभा आम चुनावों में कांग्रेस को वोट दिया था।

पायलट ने कहा, ‘‘हालांकि तीन बार मुख्यमंत्री (शिवराज सिह चौहान) रह चुके असंतुष्ट ही रहे और उन्होंने चालें खेलकर पिछले दरवाजे से सत्ता हासिल कर ली।’’ हालांकि पायलट ने इस पर विस्तार से नहीं कहा। उन्होंने कहा कि शिवराज की भाजपा सरकार ने किसानों के लिये कुछ नहीं किया है।

पायलट ने दावा किया कि कृषि व्यवसाय से जुड़े सबसे अधिक लोगों ने मध्यप्रदेश में आत्महत्याएँ की हैं। पायलट ने कहा कि केन्द्र के नए कृषि कानून मंडियों को बंद करने के लिये मजबूर कर देंगे जिसके परिणामस्वरूप न्यूनतम समर्थन मूल्य की व्यवस्था समाप्त हो जायेगी और इस क्षेत्र में कॉरेपोरेट और उद्योगपतियों को नेतृत्व करने के लिये लाया जायेगा।

उन्होंने कहा कि कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने किसानों के फसल ऋण माफ कर दिये जबकि भाजपा ने नौकरियों व निवेश का वादा किया लेकिन इसके बजाय भाजपा मंदिर-मस्जिद, हिन्दू-मुस्लिम, चीन-पाकिस्तान-श्रीलंका के मुद्दे पर आ गयी।

सत्ता में वापसी के लिये चौहान द्वारा चालें खेलने के आरोप पर पलटवार करते हुए मध्यप्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता दीपक विजयवर्गीय ने कहा कि पायलट आधारहीन आरोप लगा रहे हैं जबकि कांग्रेस सरकार अपने अंतरविरोधों के कारण गिर गयी।

टॅग्स :उपचुनावमध्य प्रदेशकांग्रेससचिन पायलटकमलनाथशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत