लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश उपचुनावः भूरिया की जीत के साथ कांग्रेस ने पाया बहुमत, बीजेपी करती रही थी सरकार गिराने का दावा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 25, 2019 06:06 IST

मध्य प्रदेश उपचुनावः उपचुनाव में मिली जीत के साथ अब कांग्रेस के पास पूर्ण बहुमत हासिल हो गया है.कांग्रेस के अपने 115 विधायक हैं और निर्दलीय प्रदीप जायसवाल का पूरा समर्थन सरकार को है. इसके अलावा कांग्रेस को बसपा, सपा और अन्य निर्दलियों का भी समर्थन प्राप्त है.

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में झाबुआ उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया की जीत के साथ ही 10 माह के बाद कांग्रेस सरकार को बहुमत भी हासिल हो गया है. बार-बार सरकार गिराने का दावा करने वाली भाजपा को इस चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा.

मध्य प्रदेश में झाबुआ उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया की जीत के साथ ही 10 माह के बाद कांग्रेस सरकार को बहुमत भी हासिल हो गया है. बार-बार सरकार गिराने का दावा करने वाली भाजपा को इस चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा. मध्यप्रदेश के झाबुआ विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया ने अपने प्रतिद्वंदी भाजपा के भानु भूरिया को हरा दिया. 

इस जीत के साथ ही राज्य में कांग्रेस सरकार ने अपना बहुमत का आंकड़ा भी हासिल कर लिया है. कांग्रेस ने अपने 114 विधायक थे, इसके अलावा एक निर्दलीय प्रदीप जायसवाल के साथ मिलकर 10 माह पहले सरकार बनाई थी. इसके बाद से भाजपा द्वारा लगातार कांग्रेस सरकार को गिराने का दावा किया जाता रहा, मगर उपचुनाव में मिली जीत के साथ अब कांग्रेस के पास पूर्ण बहुमत हासिल हो गया है. 

कांग्रेस के अपने 115 विधायक हैं और निर्दलीय प्रदीप जायसवाल का पूरा समर्थन सरकार को है. इसके अलावा कांग्रेस को बसपा, सपा और अन्य निर्दलियों का भी समर्थन प्राप्त है. 230 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस को बहुमत के लिए 116 विधायक चाहिए थे, जो अब उसके पास हैं.

भाजपा ने उपचुनाव में प्रचार के दौरान भी यह दावा किया था कि चुनाव परिणाम के बाद सरकार गिर जाएगी, जबकि कांग्रेस ने पूरी ताकत के साथ अपने 10 माह के कार्यकाल के उपलब्धियों को जनता के बीच ले गई और उसे जीत भी हासिल हुई.

टॅग्स :उपचुनावमध्य प्रदेशकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील