मध्य प्रदेश उपचुनाव : दमोह विधानसभा सीट पर शाम छह बजे तक 60 प्रतिशत मतदान

By भाषा | Published: April 17, 2021 08:58 PM2021-04-17T20:58:19+5:302021-04-17T20:58:19+5:30

Madhya Pradesh by-election: 60 percent polling in Damoh assembly seat till 6 pm | मध्य प्रदेश उपचुनाव : दमोह विधानसभा सीट पर शाम छह बजे तक 60 प्रतिशत मतदान

मध्य प्रदेश उपचुनाव : दमोह विधानसभा सीट पर शाम छह बजे तक 60 प्रतिशत मतदान

दमोह (मध्य प्रदेश), 17 अप्रैल प्रदेश की दमोह विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए शनिवार को हुए मतदान में शाम छह बजे तक 60 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान समाप्त होने तक 70 से 75 प्रतिशत मतदान होने की उम्मीद है।

दमोह जिले के निर्वाचन अधिकारी तरूण राठी ने बताया, ‘’ शाम छह बजे तक 60 प्रतिशत मतदान हुआ है।’’ उन्होंने कहा कि सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ और शाम सात बजे तक चलेगा।

राठी ने कहा, ‘‘मतदान समाप्त होने तक 70 से 75 प्रतिशत मतदान होने की उम्मीद है।’’

उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कोविड-19 संबंधी दिशानिर्देश का पालन सुनि‍श्चित किया जा रहा है।

राठी ने बताया कि इस सीट पर कुल 2.39 लाख मतदाता हैं, जिनमें 1.24 लाख पुरुष, 1.15 लाख महिलाएं एवं आठ थर्ड जेंडर मतदाता हैं। मतदान के लिए कुल 359 केन्द्र बनाये गये हैं।

इस सीट पर दो महिलाओं सहित कुल 22 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनमें से मुख्य मुकाबला भाजपा के राहुल सिंह लोधी एवं कांग्रेस के अजय टंडन के बीच माना जा रहा है।

लोधी वर्ष 2018 में हुए चुनाव में इस सीट से कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गये थे, लेकिन पिछले साल अक्टूबर में उन्होंने विधायक पद इस्तीफा दे दिया था और बाद में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये थे। इससे यह सीट खाली हो गई थी।

मतगणना दो मई को दमोह जिला मुख्यालय पर होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Madhya Pradesh by-election: 60 percent polling in Damoh assembly seat till 6 pm

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे