लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः उपचुनाव नतीजों के बाद नगरीय चुनाव की प्रक्रिया होगी प्रारंभ, जानिए सबकुछ

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: November 7, 2020 16:17 IST

निर्वाचन आयोग द्बारा नगरपालिका निगम, मुरैना और जिला देवास, भिंड, शिवपुरी, गुना, छतरपुर, राजगढ़, आगर-मालवा, उज्जैन, धार एवं इंदौर के नगरीय निकायों की फोटोयुक्त मतदाता सूची पुनरीक्षण-2020 की स्थगित प्रक्रिया पुन: प्रारंभ की जा रही है.

Open in App
ठळक मुद्देआयोग द्बारा इन नगरीय निकायों के फोटोयुक्त मतदाता सूची पुनरीक्षण-2020 के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है. इंदौर जिले के राऊ , हातोद, बेटमा, देपालपुर, गौतमपुरा, महूगांव, मानपुर और सांवरे की मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया जाएगा.कोविड-19 के संक्रमण पर नियंत्रण के लिए जारी गाइडलाइंस का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं.

 भोपालः विधानसभा के उपचुनावों के बाद राज्य में नगरीय चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी. इसी को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग द्बारा नगरपालिका निगम, मुरैना और जिला देवास, भिंड, शिवपुरी, गुना, छतरपुर, राजगढ़, आगर-मालवा, उज्जैन, धार एवं इंदौर के नगरीय निकायों की फोटोयुक्त मतदाता सूची पुनरीक्षण-2020 की स्थगित प्रक्रिया पुन: प्रारंभ की जा रही है.

आयोग द्बारा इन नगरीय निकायों के फोटोयुक्त मतदाता सूची पुनरीक्षण-2020 के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है. मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 12 दिसंबर 2020 को होगा. सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग दुर्ग विजय सिंह ने जानकारी दी है कि नगरपालिका निगम, मुरैना की मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण के लिए दावा आपत्ति केंद्र पर दावे-आपत्ति 21 के 28 नवंबर तक लिए जाएंगे.

दावे आपत्तियों का निराकरण 5 दिसंबर तक किया जाएगा. फोटोयुक्त अंतिम मतदाता सूची का नगरपालिका वार्ड तथा अन्य विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 12 दिसंबर 2020 को होगा. सिंह ने बताया है कि नगरीय निकाय देवास, भिंड, शिवपुरी, गुना, छतरपुर, राजगढ़, आगर-मालवा, उज्जैन, धार एवं इंदौर के नगरीय निकायों की फोटोयुक्त मतदाता सूची पुनरीक्षण 2020 के लिए फोटोयुक्त प्रारूप मतदाता सूची का नगरपालिका वार्ड एवं अन्य विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 21 नवंबर 2020 को किया जाएगा.

दावे आपत्ति केंद्रों पर दावे आपत्ति 21 से 28 नवंबर तक लिए जाएंगे. दावे आपत्तियों का निराकरण 5 दिसंबर तक किया जाएगा. फोटोयुक्त अंतिम मतदाता सूची का नगरपालिका वार्ड तथा अन्य विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 12 दिसंबर 2020 को किया जाएगा. भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्बारा कोविड-19 के संक्रमण पर नियंत्रण के लिए जारी गाइडलाइंस का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं.

आपने बताया कि देवास जिले के नगरीय निकाय पीपलरांवा, टोंकखुर्द, बागली, सोनकच्छ, भौंरासा, हाटापिपल्या, करनावद, भिंड जिले के मिहोना, लाहार, दबोह, आलमपुर, शिवपुरी जिले की पिछोर, गुना जिले के गुना, आरोन, छतरपुर जिले की छतरपुर, महाराजपुर, राजगढ़ जिले के ब्यावरा, सुठालिया, आगर-मालवा जिले के आगर-मालवा, बडोद, कानड़, सुसनेर, सोयतकलां, बड़ागांव, उज्जैन जिले के नागदा, धार जिले के बदनावर और इंदौर जिले के राऊ , हातोद, बेटमा, देपालपुर, गौतमपुरा, महूगांव, मानपुर और सांवरे की मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया जाएगा.

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?