लाइव न्यूज़ :

'निकाय चुनाव में अधिकारी भाजपा को जबरन वोट दिलवा रहें हैं', MP के बीजेपी विधायक ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ खोला मोर्चा, देखें

By अनिल शर्मा | Updated: July 14, 2022 13:27 IST

भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने कहा, "देश में जो माहौल है सरकार 2-मिनट में गिराई जाती है 2-मिनट में बना दी जाती है। वही प्रक्रिया नगर निकाय में भी लागू है ऐसा सिस्टम न हो।"

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि अधिकारी भाजपा का प्रचार कर रहे हैंविधायक नारायण त्रिपाठी ने कहा कि इस तरह की घटना देख तकलीफ होती है

भोपालः मध्य प्रदेश के मैहर सीट से बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने निकाय चुनाव में अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोला है। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव में प्रशासनिक अमला भाजपा को जीताने में लगा हुआ है। 

भाजपा विधायक ने कहा, मैं कई बार बोल चुका हूं कि चुनाव नहीं करना चाहिए। जिस तरह से सदन में हां की जीत हुई, ना की हार हुई, उसी तरह से यहां भी हो जाए। औपचारिकताएं पूरी हो जाएं और प्रमाणपत्र एक दल विशेष को दे दिया जाए। 

बुधवार को राज्य में नगर निकाय चुनाव के मतदान के बीच भाजपा विधायक नारायण ने कहा, मैं पूरी टोली में घूम रहा हूं। जिस तरह निर्वाचन आयोग, मुझे लगता है कि निर्वाचन की प्रक्रिया निभाने वाला कोई है ही नहीं।

भाजपा विधायक ने आगे कहा कि जो कर्मचारी हैं, जो अधिकारी हैं, पटवारी से लेकर ऊंचे स्तर तक, सब एक दल विशेष का प्रचार-प्रसार करते देखे गए हैं। यहां तक कि जिम्मेदार और सक्षम अधिकारी भाजपा को वोट दिलाते देखे गए। मैं भाजपा को विरोधी नहीं बल्कि भाजपा का विधायक हूं। लेकिन जब इस तरह की घटना होती है तो तकलीफ होती है। ये जो देख रहा हूं, इसे बंद होना चाहिए। 

उन्होंने कहा, "देश में जो माहौल है सरकार 2-मिनट में गिराई जाती है 2-मिनट में बना दी जाती है। वही प्रक्रिया नगर निकाय में भी लागू है ऐसा सिस्टम न हो।"

टॅग्स :Madhya PradeshBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो