लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद बीजेपी के बागी विधायक ने अमित शाह को दी बधाई, गरमाई सियासत

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 8, 2019 18:30 IST

मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान भाजपा को झटका देने वाले भाजपा के विधायक नारायण त्रिपाठी के मन में क्या है, अब एक बार फिर सवाल उठा है, क्योंकि जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के बाद नारायण त्रिपाठी ने एक ट्वीट किया है और वो इस ट्वीट में गृह मंत्री अमित शाह को बधाई दे रहे है.

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश में भाजपा से बगावत कर कांग्रेस सरकार का समर्थन करने वाले विधायक नारायण त्रिपाठी ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने को लेकर देश के गृह मंत्री अमित शाह को बधाई दी है. उन्होंने बधाई देते हुए इस फैसले को एतिहासिक बताया है. त्रिपाठी के इस ट्वीट के बाद राजनीति भी गर्मा रही है.

मध्यप्रदेश में भाजपा से बगावत कर कांग्रेस सरकार का समर्थन करने वाले विधायक नारायण त्रिपाठी ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने को लेकर देश के गृह मंत्री अमित शाह को बधाई दी है. उन्होंने बधाई देते हुए इस फैसले को एतिहासिक बताया है. त्रिपाठी के इस ट्वीट के बाद राजनीति भी गर्मा रही है. त्रिपाठी दिल्ली में हैं और माना जा रहा है कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें सख्त संदेश देकर बुलाया गया है. त्रिपाठी के इस ट्वीट पर कांग्रेस ने कहा कि इस मामले को पार्टी की वर्किंग कमेटी देखेगी.

विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान भाजपा को झटका देने वाले भाजपा के विधायक नारायण त्रिपाठी के मन में क्या है, अब एक बार फिर सवाल उठा है, क्योंकि जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के बाद नारायण त्रिपाठी ने एक ट्वीट किया है और वो इस ट्वीट में गृह मंत्री अमित शाह को बधाई दे रहे है. त्रिपााठी ने ट्वीट कर लिखा है कि देश के गृहमंत्री अमित शाह को बधाई, अनुच्छेद 370 को कश्मीर से हटाये जाना ऐतिहासिक फैसला है! देश हित में ऐसे कठिन फैसले अमित शाह ही ले सकते है. आज उनके इस ऐतिहासिक फैसले को पूरा देश सर आंखों में बिठा कर स्वीकार कर रहा है बहुत बहुत बधाई.

सूत्रों की मानें तो नारायण त्रिपाठी इस समय दिल्ली में है, तो सवाल उठ रहे हैं कि मानसून सत्र में विधेयक पर मत विभाजन के दौरान कांग्रेस का साथ देने और खुलकर भाजपा का विरोध करने वाले त्रिपाठी का मन एक बार फिर बदलने वाला है या फिर भाजपा की तरफ से उन्हें कोई सख्त संदेश दिया गया है. 

आपको बता दें कि नारायण त्रिपाठी मैहर से भाजपा के विधायक है और समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में भी रह चुके है. 2014 में वो कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे और फिर भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर विधायक बने इसके बाद 2018 में भी भाजपा ने उन्हें मैहर से टिकट दिया और वो जीते, लेकिन अब सत्ता भाजपा की नहीं है, इसलिए नारायण त्रिपाठी ने विधानसभा सत्र के दौरान विकास कामों का हवाला देते हुए कांग्रेस का साथ देने का एलान किया था.

त्रिपाठी द्वारा अमित शाह को दी बधाई पर राज्य के जनसंपर्क मंत्री पी.सी.शर्मा ने कहा इस मामले को कांग्रेस की वर्किंग कमेटी देखेगी और वह ही इस पर फैसला लेगी.

टॅग्स :धारा ३७०भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाहमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया