लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: भाजपा का सागर में प्रदर्शन, शिवराज ने कहा- दलित विरोधी है कमलनाथ सरकार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 29, 2020 05:33 IST

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय धनप्रसाद अहिरवार की धर्मपत्नी व बेटी पूजा की कसम खाकर कहता हूं कि इस दलित परिवार को न्याय दिलाकर ही दम लूंगा. उन्होंने कहा कि मैं अपनी इस बेटी की असीम पीड़ा को समझता हूं और उसे विश्वास दिलाता हूं कि उसे न्याय अवश्य मिलेगा.

Open in App
ठळक मुद्देशिवराज सिंह चौहान ने कहा कि स्वयं को दलितों की हितैषी कहने वाली कांग्रेस की सरकार वास्तव में दलित विरोधी हैं, जनता भी यह जान गई है.शिवराज सिंंह चौहान ने सागर में आग से जिंदा जलाए गए धनप्रसाद अहिरवार को न्याय दिलाने के लिए किए गए प्रदर्शन के दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही.

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि स्वयं को दलितों की हितैषी कहने वाली कांग्रेस की सरकार वास्तव में दलित विरोधी हैं, जनता भी यह जान गई है. दलितों की आवाज सरकार तक नहीं पहुंच पा रही है. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंंह चौहान ने सागर में आग से जिंदा जलाए गए धनप्रसाद अहिरवार को न्याय दिलाने के लिए किए गए प्रदर्शन के दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही.

सभा स्थल पर स्वर्गीय धनप्रसाद की पत्नी पूजा अहिरवार भी उपस्थित रहीं और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक ज्ञापन भी उन्होंने सौंपा.

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय धनप्रसाद अहिरवार की धर्मपत्नी व बेटी पूजा की कसम खाकर कहता हूं कि इस दलित परिवार को न्याय दिलाकर ही दम लूंगा. उन्होंने कहा कि मैं अपनी इस बेटी की असीम पीड़ा को समझता हूं और उसे विश्वास दिलाता हूं कि उसे न्याय अवश्य मिलेगा.

उन्होंने कहा कि बेरहमी से धनप्रसाद अहिरवार की हत्या असामाजिक तत्वों ने की और सरकार ने इसकी अनदेखी की. यह बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि स्वयं को दलितों की हितैषी कहने वाली कांग्रेस की सरकार वास्तव में दलित विरोधी हैं, जनता भी यह जान गई है.  उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री कमलनाथ से पूछता हूं कि क्या धनप्रसाद अहिरवार के हत्यारों पर इसलिए हाथ नहीं डाला गया, क्योंकि वे एक समुदाय विशेष के लोग थे? आखिर क्यों आपकी सरकार तक इन गरीब दलितों की आवाज नहीं पहुंची?

उन्होंने मुख्यमंत्री कमलनाथ को संबोधित करते हुए कहा कि दलित बेटी पूजा अहिरवार को न्याय नहीं मिला तो धिक्कार है, आपको विधवा की हाय लगेगी. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आपकी सरकार के निकम्मेपन की वजह से समाज के दानवों ने इस दलित परिवार को शिकार बनाया और धनप्रसाद अहिरवार को जिंदा जला दिया. यह बेटी उसी परिवार की बहू और धनप्रसाद की विधवा पूजा अहिरवार है, उसी बेटी की जुबानी उसकी व्यथा सुनिए और न्याय दीजिए.

दलित, शोषितों के साथ अन्याय कर रही सरकार

नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा कि दलित, शोषित और पीड़ित वर्गों के साथ कमलनाथ सरकार अन्याय कर रही है. दलित धनप्रसाद अहिरवार की मौत इस बात का प्रमाण है कि मध्य प्रदेश में दलित किस तरह जिंदा जला दिया जाता है और उसकी सुनवाई नहीं होती. उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र में दलितों पर हो रहे अत्याचार से मैंने  सरकार को अवगत कराया था, लेकिन कमलनाथ सरकार ने इसे गंभीरता से नहीं लिया, जिसके परिणाम स्वरूप सागर जैसी दुखद घटनाएं प्रदेश में घट रही है. उन्होंने सभा में मौजूद मृतक की धर्मपत्नि को न्याय दिलाने की बात कही.

टॅग्स :मध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिवराज सिंह चौहानकमलनाथकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील