लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः बीजेपी विधायक प्रहलाद लोधी की सदस्यता हुई बहाल

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 11, 2019 05:57 IST

मध्यप्रदेश: पवई विधानसभा सीट से भाजपा विधायक प्रहलाद लोधी को भोपाल की विशेष अदालत ने 2 साल की सजा सुनाई थी. इसके बाद विधानसभा सचिवालय ने उनकी सदस्यता समाप्त कर दी थी और उनके सारे संवैधानिक अधिकारी छीन लिए थे.

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश की पवई विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक प्रहलाद लोधी की सदस्यता बहाली के आदेश जारी कर दिए गए हैं.विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव से की मुलाकात के बाद सदस्यता बहाली के आदेश को मंजूरी दी है.

मध्यप्रदेश की पवई विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक प्रहलाद लोधी की सदस्यता बहाली के आदेश जारी कर दिए गए हैं. विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव से की मुलाकात के बाद सदस्यता बहाली के आदेश को मंजूरी दी है.

गौरतलब है कि पवई विधानसभा सीट से भाजपा विधायक प्रहलाद लोधी को भोपाल की विशेष अदालत ने 2 साल की सजा सुनाई थी. इसके बाद विधानसभा सचिवालय ने उनकी सदस्यता समाप्त कर दी थी और उनके सारे संवैधानिक अधिकारी छीन लिए थे. इसके बाद लोधी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की,जहां से उन्हें राहत मिली. हाईकोर्ट ने लोधी के पक्ष में फैसला सुनाया, इसके बाद राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी. सुप्रीम कोर्ट ने भी मध्यप्रदेश सरकार की एसएलपी को खारिज कर दिया था.

उल्लेखनीय है कि सोमवार को गोटेगांव पहुंचकर नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति से विधायक प्रहलाद लोधी के मामले में शुक्रवार को आये सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से अवगत करवाया, जिस पर विधानसभा अध्यक्ष प्रजापति ने सहमत होते हुए पवई विधायक प्रहलाद लोधी की सदस्यता बहाल कर दी है. भार्गव ने कहा कि आज से प्रहलाद लोधी विधानसभा के सदस्य है. उन्हें विधानसभा में बैठने, प्रश्नोत्तर करने, ध्यानाकर्षण सूचना और स्थगन सूचना देने का पूर्वानुसार अधिकार दे दिया गया है. विधानसभा अध्यक्ष द्वारा इस संबंध में पूर्व में दिए गए सभी आदेश निरस्त कर दिए गए है.

वहीं लोधी की सदस्यता बहाली को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लोधी की सदस्यता बहाली एक राहत भरी खबर है. उन्होंने कहा कि झूठ और फरेब के बादल कितने भी घने क्यों ना हों, वो सच के सूरज को कभी छिपा नहीं सकते. 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष