लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: भाजपा नेता गोलू शुक्ला महाकाल में जबरिया दर्शन के मामले में फंसे

By बृजेश परमार | Updated: July 26, 2020 23:38 IST

शनिवार को नागपंचमी के अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर के तृतीय तल स्थित नागचंद्रेश्वर के पट मंदिर समिति ने 24 घंटे के लिए खोले थे।परंपरागत पूजन के लिए अखाड़ा महंत,पंडे पुजारी को ही अनुमति दी गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देइंदौरी भाजपा नेता गोलू शुक्ला श्री महाकालेश्वर मंदिर के श्री नागचंद्रेश्वर पर जबरिया दर्शन के मामले में फंस गए हैं कलेक्टर एवं मंदिर समिति के अध्यक्ष ने मामले में समिति के प्रशासक एवं एसपी को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए

इंदौरी भाजपा नेता गोलू शुक्ला श्री महाकालेश्वर मंदिर के श्री नागचंद्रेश्वर पर जबरिया दर्शन के मामले में फंस गए हैं। कलेक्टर एवं मंदिर समिति के अध्यक्ष ने मामले में समिति के प्रशासक एवं एसपी को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश देते हुए जांच संबधि पत्र से संभागायुक्त को भी अवगत करवाया है।

शनिवार को नागपंचमी के अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर के तृतीय तल स्थित नागचंद्रेश्वर के पट मंदिर समिति ने 24 घंटे के लिए खोले थे।परंपरागत पूजन के लिए अखाड़ा महंत,पंडे पुजारी को ही अनुमति दी गई थी।इसके बावजूद भाजपा नेता गोलू शुक्ला ने वहां तक पहुंचकर दर्शन किए थे।

कलेक्टर ने श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति के प्रशासक को संबोधित पत्र में लिखा है कि  विभिन्न सोशल मीडिया द्वारा वायरल विडियो के माध्यम से ज्ञात हुआ है कि नागपंचमी के अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर स्थित श्री नागचंद्रेश्वर भगवान के इंदौर निवासी श्री गोलू शुक्ला व अन्य लोगों द्वारा अवैध रूप से दर्शन किये है।कोरोना वायरस कोविड-19 को विश्व स्वास्थ्य संगठन एवं भारत सरकार द्वारा एपेडेमिक महामारी (Epidemic Disease) घोषित किया गया है। इसी दृष्टि से नागपंचमी के अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर स्थित श्री नागचंद्रेश्वर भगवान के दर्शन हेतु आम श्रद्धालुओं के प्रवेश को प्रतिबंधित करते हुए लाइव दर्शन की व्यवस्था की गयी थी, किन्तु इंदौर निवासी श्री गोलू शुक्ला व अन्य लोगों द्वारा मंदिर में अवैध रूप से प्रवेश कर दर्शन करने की घटना से प्रशासन की छवि खराब की है,

साथ ही कोरोना महामारी एक्ट में निहित प्रावधानों का भी उल्लंघन हुआ है।उक्त घटना का विडियो का अवलोकन कर श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के प्रवेश गेट पर ड्यूटी में लगे मंदिर के कर्मचारियों को 24 घंटे के अन्दर निलंबित करे तथा आउट सोर्स के कर्मचारियो को सेवा से बाहर कर अवगत करावे। साथ ही गोलू शुक्ला तथा दीपेन्द्रसिंह सोलंकी (इनके द्वारा सोशल मीडिया पर डाली गयी पोस्ट संलग्न) के दिरुद्ध धारा 188 का प्रकरण तत्काल दर्ज कराए तथा नागपंचमी के विडियो फुटेज के आधार पर ऐसे अनाधिकृत प्रवेश करने वाले अन्य लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध कार्यवाही कराएं।

टॅग्स :मध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो