लाइव न्यूज़ :

स्मार्ट मीटरः रात में बिजली चोरी होने के संकेत, तीन जगह धरपकड़, साढ़े तीन लाख वसूलेंगे

By मुकेश मिश्रा | Updated: August 6, 2020 21:44 IST

बिजली कंपनी के मुख्यालय के निर्देश पर शहर अधीक्षण यंत्री  कामेश श्रीवास्तव, स्मार्ट मीटर सेल प्रभारी डीएस चौहान, कंट्रोल रूम नोडल अधिकारी  नवीन गुप्ता उपभोक्ताओं के बिजली उपयोग पर पैनी निगाह रख रहे थे। इसी आधार पर जीपीएच जोन के तहत सदर बाजार एवं बक्षीबाग इलाके में छापे मारे गए।

Open in App
ठळक मुद्देपांच जगह छापे मारे गए, जिनमें से तीन उपभोक्ता गोपाल सिंह बक्षी बाग, पद्म सिंह बक्षी बाग एवं बाबू खान सदर बाजार बिजली चोरी करते हुए मिले। मुख्य रूप से राज मोहल्ला, चंदन नगर, मालवा मिल, संगम नगर, जीपीएच , मोती तबेला क्षेत्र में चोरी की सूचनाएं मिली है।अधिकारियों के अनुसार हर माह 150 यूनिट तक उपयोग करने वालों को शासन भारी सबिस्डी दे रही है।

इंदौरः शहर में कुछ इलाकों में बिजली चोरी होने की सूचना मिली है, स्मार्ट मीटर के माध्यम से भी रात में उपयोग बहुत कम या शून्य होने के संकेत मिल रहे है। इसी आधार पर मप्रपक्षेविविकं इंदौर के प्रबंध निदेशक  विकास नरवाल के निर्देश पर गुरुवार सुबह छापे मारे गए, तीन जगह बिजली चोरी मिली, इनके पंचनामें बनाए गए है, साढ़े तीन लाख की वसूली की जाएगी।

बिजली कंपनी के मुख्यालय के निर्देश पर शहर अधीक्षण यंत्री  कामेश श्रीवास्तव, स्मार्ट मीटर सेल प्रभारी डीएस चौहान, कंट्रोल रूम नोडल अधिकारी  नवीन गुप्ता उपभोक्ताओं के बिजली उपयोग पर पैनी निगाह रख रहे थे। इसी आधार पर जीपीएच जोन के तहत सदर बाजार एवं बक्षीबाग इलाके में छापे मारे गए।

पांच जगह छापे मारे गए, जिनमें से तीन उपभोक्ता गोपाल सिंह बक्षी बाग, पद्म सिंह बक्षी बाग एवं बाबू खान सदर बाजार बिजली चोरी करते हुए मिले। ये सभी रात में बिजली चोरी करते थे, इनकी के संकेत स्मार्ट मीटर कंट्रोल रूम को प्राप्त हुए थे। इनके यहां 2 से 10 किलो वाट का लोड पाया गया। तीनों उपभोक्ताओं से कुल 3.50 लाख रुपए की वसूली की जाएगी। छापे मार कार्यवाही में इंजीनियर अंकुर गुप्ता, एमएस बिष्ट, भूषण हार्डिया मौजूद थे।

बिजली चोरी न करने की अपील 

उपभोक्ताओं से बिजली चोरी नहीं करने की अपील की गई है। अधिकारियों के अनुसार हर माह 150 यूनिट तक उपयोग करने वालों को शासन भारी सबिस्डी दे रही है। चोरी पकड़ी जाने पर दस गुना बिल व दंड राशि देय होती है।

रात में भी चैकिंग होगी 

स्मार्ट मीटर कंट्रोल रूम एवं शहर के जोनों पर बिजली चोरी की सूचना मिल रही है। मुख्य रूप से राज मोहल्ला, चंदन नगर, मालवा मिल, संगम नगर, जीपीएच , मोती तबेला क्षेत्र में चोरी की सूचनाएं मिली है। यहां रात में भी चैकिंग होगी। चोरी पकड़ाई जाने पर सालभर की राशि वसूली जाएगी।

टॅग्स :मध्य प्रदेशइंदौरशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप