लाइव न्यूज़ :

सब्जी बेचने वाली महिला ने अंग्रेजी में फटकारा तो निगम अधिकारियों के उड़े होश, नहीं दे सके जवाब

By मुकेश मिश्रा | Updated: July 23, 2020 14:45 IST

कलेक्टर ने अवैध रूप से फल और सब्जी मंडी लगाने और व्यावसायिक क्षेत्रों में ठेला खड़ा करने पर कार्रवाई के लिए निगम को आदेश जारी किए थे. यह आदेश फल और सब्जी के ठेलों पर उमड़ रही भीड़ को रोकने के लिए दिए गए थे. इसी के तहत निगम की रिमुव्हल ठेलों को हटाने पहुंची थी.

Open in App
ठळक मुद्देकार्रवाई के दौरान जब निगम के बेलदार इस महिला के पास पहुंचे तो इसने बडे़ अधिकारियों को बुलाने की बात कही.कर्मचारियों ने दवाब बनाया तो गुस्से में आ कर रइसा नामक इस महिला ने अंग्रेजी में फटकार लगाना शुरू कर दिया.

इंदौरः सब्जी बेचने वाली महिला ने नगर निगम की रिमुव्हल टीम को फर्राटेदार अंग्रेजी में डाँटना शुरू किया तो आलाधिकारी भी हैरान रह गए. घटना मालवा मिल चौराहे की है.

कलेक्टर ने अवैध रूप से फल और सब्जी मंडी लगाने और व्यावसायिक क्षेत्रों में ठेला खड़ा करने पर कार्रवाई के लिए निगम को आदेश जारी किए थे. यह आदेश फल और सब्जी के ठेलों पर उमड़ रही भीड़ को रोकने के लिए दिए गए थे. इसी के तहत निगम की रिमुव्हल ठेलों को हटाने पहुंची थी.

कार्रवाई के दौरान जब निगम के बेलदार इस महिला के पास पहुंचे तो इसने बडे़ अधिकारियों को बुलाने की बात कही. कर्मचारियों ने दवाब बनाया तो गुस्से में आ कर रइसा नामक इस महिला ने अंग्रेजी में फटकार लगाना शुरू कर दिया. सब्जी बेचने वाली महिला को इस तरह अंग्रेजी में फर्राटेदार बात करता देख निगम के अधिकारी हैरान रह गए.

वह अनपढ़ नहीं है उसने मटैरियल साइंस से एमएससी की है

रइसा ने बताया कि वह अनपढ़ नहीं है उसने मटैरियल साइंस से एमएससी की है. नौकरी न मिलने के कारण उसे ठेले पर सब्जी बेचना पड़ा रहा है. उसके पिता पिछले छह दशकों से सब्जी बेचने का काम कर रहे है. रइसा ने कहा कि लॉकडाउन के कारण वैसे ही घर चलना मुश्किल हो गया है.

तीन महीने के बाद थोड़ा बहुत धंधा शुरू हुआ है तो निगम के लोग आ कर परेशान करने लगे है. सवाल यह है कि गरीबों को जीने का हक नहीं है. 65 साल से यहाँ सब्जी का धन्धा कर रहे है. एक दिन निगम वाले आकर हमें भागने लगते है. कभी लेफ्ट कहते है तो कभी राइट. फिर कहते है कि धन्धा बन्द कर दो.

क्या प्रधानमंत्री और कलेक्टर के घर जा कर मर जाए? फल सब्जी वालों के यह परिवार नहीं है. उनका पेट कैसे भरें. शहर के अधिकारियों को लगता है कि जैसे कोरोना हम ही फैला रहे है. अब यदि धंधा ना करें तो क्या मर जाएं.

रइसा लगातार अधिकारियों से सवाल पर सवाल करती रही लेकिन अधिकारी उसके एक भी सवाल का उत्तर नहीं दे पाए. इस दौरान मौके पर भीड़ भी एकत्रित हो गयी थी और अधिकारियों के चेहरे पर उड़ी हवाइयां देख रहे थे.

टॅग्स :मध्य प्रदेश में कोरोनाइंदौरशिवराज सिंह चौहाननरेंद्र मोदीमध्य प्रदेशभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी