लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को कहा-भूमाफिया, मेरी संपत्ति 300 वर्ष पुरानी, सवाल तो उन लोगों से करना चाहता हूं, जो नए-नए महराजा बने

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: October 9, 2020 15:51 IST

Open in App
ठळक मुद्देग्वालियर में सिंधिया ट्रस्ट के द्वारा जमीन अपने नाम कराए जाने को लेकर लगातार कांग्रेस के आरोपों का सिंधिया ने आज पहली बार जवाब दिया.सिंधिया ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि मैं एक परिवार विशेष में पैदा हुआ हूं यदि इसमे गलत क्या है.कांग्रेस के नेता सिंधिया के ऊपर आरोप सरकारी और सार्वजनिक जमीन हड़पने के आरोप लगाते जा रहे हैं.

भोपालः भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उनको भूमाफिया बताने वाले कांग्रेस के आरोपों पर पहली बार  एक बड़ा बयान दिया है. सिंधिया ने कहा है कि 'ये संपत्ति मेरी 300 साल पुरानी है और सवाल तो मैं उन लोगों से करना चाहता हूं, जो नए-नए महराजा बने हुए हैं.

ग्वालियर में सिंधिया ट्रस्ट के द्वारा जमीन अपने नाम कराए जाने को लेकर लगातार कांग्रेस के आरोपों का सिंधिया ने आज पहली बार जवाब दिया. इन आरोपों पर भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि मैं एक परिवार विशेष में पैदा हुआ हूं यदि इसमे गलत क्या है.

दरअसल ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जब से  कांग्रेस छोड़ी हैं तब से ही कांग्रेस के नेता सिंधिया के ऊपर आरोप सरकारी और सार्वजनिक जमीन हड़पने के आरोप लगाते जा रहे हैं, जिसका आज सिंधिया ने आज उत्तर दिया है. पिछले दिनों ही कांग्रेस के ग्वालियर चंबल क्षेत्र के मीडिया प्रभारी के.के.मिश्रा ने कुछ दस्तावेज जारी करते हुए कहा था कि सिंधिया ने अरबों रुपए की जमीन फर्जी कागजातों के सहारे हड़प ली है.

 इसके साथ ही मिश्रा ने एक अन्य बयान में कहा था कि इंदौर के होलकर राजवंश के खासगी ट्रस्ट की जमीनों और संपत्तियों को  अपने कब्जे में लिया है. उसी तरह सिंधिया परिवार के द्वारा कब्जा की गई संपत्तियों को सरकार को अपने हाथ में लेना चाहिए.

कांग्रेस के पास न नौ मन तेल होगा न राधा नाचेगी: शिव राज सिंहमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के मध्यप्रदेश में सत्ता में आने पर, केन्द्र के कृषि विधेयकों को लागू न करने के दावे पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के पास न नौ मन तेल होगा न राधा नाचेगी. पता नहीं क्यों कांग्रेस कृषि बिल पर भ्रम फैला रही है.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि तीनों कृषि बिल किसान के हित में हंै. इससे किसानों की आय दोगुनी करने के लिए केन्द्र सरकार के द्वारा किए जा रहे प्रयास सफल होंगे. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा सदस्य राहुल गांधी पर तंज कसते हुए चौहान ने कहा कि खेती से अंजान राहुल गांधी ट्रैक्टर पर सोफा लगाकर घूम रहे हैं. उन्हें यह भी नहीं पता कि प्याज जमीन के नीचे होता है या ऊपर होता है.

टॅग्स :मध्य प्रदेश चुनावकांग्रेसज्योतिरादित्य सिंधियाकमलनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह