लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh Assembly Election 2023: मप्र का मुख्य सचिव कौन, निर्णय जल्द, चुनाव आयोग के निर्णय पर सबकी नजर

By आकाश सेन | Updated: November 23, 2023 19:17 IST

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को सेवावृद्धि मिलेगा या वरिष्ठता के अनुसार किसी अन्य आईएएए अधिकारी को मुख्य सचिव का प्रभार देने का होगा निर्णय ।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने इकबाल सिंह बैंस को सेवावृद्धि प्रस्ताव की मंजूरी का किया खंडन ।30 नवंबर को समाप्त हो रहा है मुख्य सचिव का कार्यकाल,तीन दिसंबर को होनी है मतगणना ।अभी मुख्य सचिव पद को लेकर कोई निर्णय नहीं हुआ है आयोग।

भोपालः मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को सेवावृद्धि मिलेगी या वरिष्ठता के आधार पर नए मुख्य सचिव की नियुक्त की जाएगी, इसको लेकर अभी भी संशय बरकरार है। हालाकी माना जा रहा है कि  इस पर निर्णय एक-दो दिन में हो सकता है।

क्योंकि 30 नवंबर को प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस की दूसरी सेवावृद्धि की अवधि समाप्त हो रही है। तीन दिसंबर को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम आने है और आचार संहिता भी प्रभावी है, इसलिए ये  निर्णय चुनाव आयोग की सहमति से होगा।

सीएस इकबाल सिंह बैंस को दो बार मिली हैं सेवावृद्धि

मध्य प्रदेश सरकार अभी तक  प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को छह-छह माह करके दो बार सेवावृद्धि का लाभ दे चुकी है। 30 नवंबर को सेवावृद्धि की अवधि समाप्त हो रही है। इससे पूर्व ही नए मुख्य सचिव को लेकर निर्णय किया जाना है।

आयोग की सहमति से ही होगा निर्णय

विधानसभा चुनाव की आचार संहिता प्रभावी होने के कारण चुनाव आयोग की सहमति से ही इस पर निर्णय होगा । इकबाल सिंह बैंस को सेवावृद्धि देने या वरिष्ठता के अनुसार किसी अन्य अधिकारी को मुख्य सचिव का प्रभार देने का निर्णय होना है। यदि सेवावृद्धि नहीं दी जाती है तो प्रदेश में उपलब्ध 1988 बैच की अधिकारी वीरा राणा, 1989 बैच के मोहम्मद सुलेमान और विनोद कुमार से एक के नाम का चयन किया जा सकता है।

आयोग की ओर से ऐसी कोई मंजूरी नहीं

वही दूसरी ओर सोशल मीडिया पर मौजूदा मुख्य सचिव इकबाल बैंस को एक माह की सेवावृद्धि देने संबंधी चुनाव आयोग की मंजूरी की खबरें भी सामने आईं । लेकिन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन की ओर से सीइओएमपी एक्स हैंडल से इस खबर का खंडन किया गया। इसमें स्पष्ट किया गया कि आयोग की ओर से ऐसी कोई मंजूरी नहीं दी गई है।

टॅग्स :मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023Madhya Pradeshचुनाव आयोगविधानसभा चुनाव 2023विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप