लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: भूख से 8 साल के बच्चे की मौत, पूरा परिवार भी अस्पताल में भर्ती, पिछले कई दिनों से नहीं मिला था खाना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 1, 2019 15:16 IST

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सेंधवा के रहने वाले रतन के परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब थी। रतन और उसके परिवार का गुजारा प्रतिदिन की मजदूरी से ही चलता है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में बच्चे की भूख से मौत का मामला सामने आयापूरा परिवार भी डायरिया से पीड़ित, राज्य के बड़वानी जिले की घटना

मध्य प्रदेश में 8 साल के एक बच्चे की कथित तौर पर भूख से मौत की दिल दहला देने वाली खबर आई है। साथ ही उसके परिवार के पांच सदस्य भी डायरिया के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। पीड़ित परिवार के एक रिश्तेदार के अनुसार ये सभी मजदूर थे और पिछले कुछ दिनों से ठीक से इन्हें खाना नहीं मिल रहा था। घटना राज्य के बड़वानी जिले के सेंधवा ब्लॉक का है। पूरे मामले में एसडीएम अंशु ज्वाला ने जांच के आदेश दे दिये हैं। सभी लोगों को सेंधवा के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सेंधवा के रहने वाले रतन के परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब थी। रतन और उसके परिवार का गुजारा प्रतिदिन की मजदूरी से ही चलता है। इस परिवार का इलाज कर रहे डॉक्टर सुनील पटेल के अनुसार परिवार ने पिछले कुछ दिनों से खाना नहीं खाया था। मामले की जांच के आदेश देने वाली एसडीएम अंशु ज्वाला ने भी कहा है कि प्रथम दृष्टया यही लगता है कि परिवार ने पिछले कई दिनों से कुछ नहीं खाया था। 

परिवार के पड़ोसियों के जरिये ये बात भी सामने आई है कि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलता था। अंशु ज्वाला ने कहा, 'ऐसा लगता है कि इन्होंने पिछले कुछ दिनों से खाना नहीं खाया था। ये डायरिया से भी पीड़ित हैं। फील्ड स्टाफ को इस मामलो को देखने के लिए कहा गया है।'

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos