लाइव न्यूज़ :

Video: इंदौर में प्रशासन ने बेसहारा बुजुर्गों को अमानवीय तरीके से शहर के बाहर छोड़ा, उपायुक्त निलंबित

By अनुराग आनंद | Updated: January 30, 2021 08:18 IST

इंदौर में अतिक्रमण निरोधक दस्ते के ट्रक के जरिये बेसहारा बुजुर्गों को नजदीकी क्षिप्रा गांव के पास सड़क किनारे अमानवीय तरह से छोड़े जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इसके बाद लोगों ने इस वीडियो की जमकर आलोचना की।

Open in App
ठळक मुद्देजागरूक ग्रामीण इस अमानवीय घटना पर एतराज जता रहे हैं।शिवराज सिंह चौहान सरकार ने आलोचना के बाद इन्दौर कलेक्टर को बुजुर्गों की समुचित देखभाल करने का निर्देश दिया है।

इंदौर/ भोपाल: बेघर और बेसहारा बुजुर्गों को अमानवीय तरीके से जबरन ट्रक में बैठाकर इंदौर से बाहर छोड़े जाने के वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इन्दौर नगर निगम के उपायुक्त प्रताप सोलंकी को निलंबित कर दिया।

शुक्रवार की शाम को मुख्यमंत्री की इस कार्रवाई के पहले अधिकारियों ने नगर निगम के दो मस्टरकर्मियों को बर्खास्त कर दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ सोलंकी को निलंबन के दौरान शहरी विकास निदेशालय, भोपाल में अटैच किया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने इन्दौर कलेक्टर को बुजुर्गों की समुचित देखभाल करने का निर्देश दिया है।’’

वीडियो में नजर आ रहा है कि नगर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के ट्रक के जरिये बेसहारा बुजुर्गों को नजदीकी क्षिप्रा गांव के पास सड़क किनारे छोड़ा जा रहा है। लेकिन कुछ जागरूक ग्रामीण इस अमानवीय घटना पर एतराज जता रहे हैं और इसे मोबाइल कैमरे में कैद कर रहे हैं।

नगर निगम कर्मचारियों के असंवेदनशील रवैये की तीखी आलोचना

इससे घबराए नगर निगम कर्मचारी बुजुर्गों को दोबारा ट्रक में बैठाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि इनमें से कुछ बुजुर्ग तो अधिक उम्र के चलते अपने बूते चलने-फिरने से भी लाचार हैं और वे हताश होकर सड़क के किनारे बैठे नजर आते हैं।

इनमें कुछ दिव्यांग भी शामिल हैं। बेसहारा लोगों के सामान की पोटलियां सड़क किनारे यहां-वहां बिखरी नजर आती हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने बेसहारा बुजुर्गों को लेकर नगर निगम कर्मचारियों के असंवेदनशील रवैये की तीखी आलोचना की है।

फुटपाथ पर रहने वाले बेसहारा लोगों को रैन बसेरों में छोड़ने के निर्देश

वायरल वीडियो से बवाल मचने के बाद नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त अभय राजनगांवकर ने संवाददाताओं से कहा कि चूंकि इन दिनों शहर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, लिहाजा फुटपाथ पर रहने वाले बेसहारा लोगों को रैन बसेरों में छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया, "हम जांच कर रहे हैं कि बेसहारा बुजुर्गों को रैन बसेरे के बजाय शहर से बाहर क्यों ले जाया गया? इस मामले में पहली नजर में गड़बड़ नजर आने पर हमने मौके पर मौजूद दो मस्टरकर्मियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है।" अतिरिक्त आयुक्त ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। 

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :इंदौरशिवराज सिंह चौहानसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो