मध्य प्रदेश: BJP विधायक ने महिलाओं को लेकर दिया विवादित बयान, कहा- 'ऐसे बच्चे ना पैदा करें, जो संस्कारी ना हो'

By भारती द्विवेदी | Published: June 14, 2018 09:55 AM2018-06-14T09:55:19+5:302018-06-14T09:55:19+5:30

विधायक पन्नालाल शाक्य ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया है।

madhya pardesh guna Bjp mla pannalal shakya controversial statement on women | मध्य प्रदेश: BJP विधायक ने महिलाओं को लेकर दिया विवादित बयान, कहा- 'ऐसे बच्चे ना पैदा करें, जो संस्कारी ना हो'

मध्य प्रदेश: BJP विधायक ने महिलाओं को लेकर दिया विवादित बयान, कहा- 'ऐसे बच्चे ना पैदा करें, जो संस्कारी ना हो'

नई दिल्ली, 14 जून: मध्य प्रदेश के गुना से भारतीय जनता पार्टी के विधायक पन्नालाल शाक्य एक बार फिर से अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। विधायक पन्नालाल शाक्य ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया है। भाजपा विधायक ने कहा है- ''कांग्रेस ने गरीब हटाओ का नारा दिया लेकिन गरीब ही हटते चले गए। माता-बहनें ऐसे बच्चों को जन्म देने से बेहतर हैं कि बांझ रहें। लेकिन ऐसे बच्चे ना पैदा करें जो संस्कारी ना हो और समाज को खराब करें।' 

BJP विधायक का बयान, अत्याचार रोकने हैं तो लड़कियां बॉयफ्रेंड बनाना बंद करें

विदेश में शादी करने की वजह से विराट की देशभक्ति पर भाजपा विधायक ने खड़े किए सवाल


क्योंकि हमारे देश में महिलाओं की चार बार पूजा होती है तो अत्याचार का सवाल ही नहीं- BJP विधायक

ये कोई पहली बार नहीं है, जब विधायक ने महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया हो। हाल ही में गुना में शासकीय पीजी कॉलेज में हुए एक कार्यक्रम के दौरान कहा था- 'अगर अत्याचार रोकने हैं तो लड़कियों को बॉयफ्रेंड बनाना बंद कर देना चाहिए। वहीं, लड़कों को भी गर्लफ्रेंड बनाने से बचना चाहिए।' विधायक ने जब ये बयान दिया, उस समय कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद थीं।

इससे पहले पन्नालाल शाक्य ने कहा था- 'हमारे देश में महिलाओं की पूजा चार बार होती है। हम कैसे मान लें कि अत्याचार हो रहा है? आकंड़े कुछ भी बताते हैं। उस क्रम में हमने कहा कि पाश्चात्य संस्कृति से दूर रहना चाहिए। ना गर्लफ्रेंड बनाना चाहिए ना बॉयफ्रेंड।' ये पहली बार विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की शादी पर बयान देकर सुर्खियों में आए थे। उनदोनों की डेस्टिनेशन वेडिंग पर सवाल उठाते हुए विधायक ने कहा था कि दोनों ही देशद्रोही हैं।  

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें!

Web Title: madhya pardesh guna Bjp mla pannalal shakya controversial statement on women

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे