क्योंकि हमारे देश में महिलाओं की चार बार पूजा होती है तो अत्याचार का सवाल ही नहीं- BJP विधायक

By भारती द्विवेदी | Published: March 25, 2018 12:39 PM2018-03-25T12:39:22+5:302018-03-25T12:39:22+5:30

विधायक पन्नालाल शाक्य का मानना है कि क्योंकि हमारे देश में महिलाओं चार बार पूजा होती है तो अत्याचार का सवाल ही नहीं उठता।

since we worship women 4 times a year atrocity on women is impossible in India says BJP MLA | क्योंकि हमारे देश में महिलाओं की चार बार पूजा होती है तो अत्याचार का सवाल ही नहीं- BJP विधायक

क्योंकि हमारे देश में महिलाओं की चार बार पूजा होती है तो अत्याचार का सवाल ही नहीं- BJP विधायक

नई दिल्ली, 25 मार्च: 'हमारे देश में महिलाओं की पूजा चार बार होती है। हम कैसे मान लें कि अत्याचार हो रहा है? आकंड़े कुछ भी बताते हैं। उस क्रम में हमने कहा कि पाश्चात्य संस्कृति से दूर रहना चाहिए। ना गर्लफ्रेंड बनाना चाहिए ना बॉयफ्रेंड।'

ये जो लाइन आप पढ़ रहे हैं। इसे भाजपा के विधायक पन्नालाल शाक्य ने कहा है। ये मध्यप्रदेश की गुना जिले से विधायक हैं। विधायक पन्नालाल शाक्य का मानना है कि क्योंकि हमारे देश में महिलाओं चार बार पूजा होती है तो अत्याचार का सवाल ही नहीं उठता। रामनवमी के मौके पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने ये स्टेटमेंट दिया है।


ये पहली बार नहीं है जब पन्नालाल शाक्य ने ऐसा कुछ विवादित बोला हो। पिछले साल जब दिसंबर में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इटली में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी, तब पन्नालाल ने दोनों को देशद्रोही तक कह दिया था। विधायक पन्नालाल का मानना था कि जब दोनों पैसे भारत से कमा रहे हैं तो शादी विदेश में क्यों? हालांकि पन्नालाल के इस बयान को अनुष्का और विराट के फैन ने आड़े हाथों लिया था और सोशल मीडिया पर विधायक ट्रोल किया था।

Web Title: since we worship women 4 times a year atrocity on women is impossible in India says BJP MLA

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे