लाइव न्यूज़ :

सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर भड़के शिवपाल, मुझे विधायक दल से बाहर निकाल दें, सीएम योगी और आजम खां पर कही ये बात...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 21, 2022 15:59 IST

समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव की उस टिप्पणी पर आपत्ति जताई, जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘भाजपा से मिलने वाला सपा में नहीं रहेगा।’ शिवपाल यादव ने इस टिप्पणी को “गैर-जिम्मेदाराना” करार दिया।

Open in App
ठळक मुद्देशिवपाल ने हाल ही में सपा के चुनाव चिन्ह साइकिल पर विधानसभा चुनाव लड़ा था।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ शिवपाल की हालिया मुलाकात हुई है।शिवपाल ने हाल ही में भगवा पार्टी के साथ बढ़ती दोस्ती के संकेत दिए थे।

लखनऊः  वरिष्ठ समाजवादी नेता शिवपाल यादव ने बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव की उस टिप्पणी पर आपत्ति जताई, जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘भाजपा से मिलने वाला सपा में नहीं रहेगा।’ शिवपाल ने इस टिप्पणी को “गैर-जिम्मेदाराना” करार देते हुए कि अगर अखिलेश ऐसा सोचते हैं तो उन्हें मुझे विधायक दल से जल्द बाहर निकाल देना चाहिए।

भगवा पार्टी में जाने की अटकलों पर शिवपाल ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया है और जब सही समय आएगा तो वह सभी को इसके बारे में बताएंगे। पूर्व में अपने भतीजे से मनमुटाव के बाद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया (पीएसपीएल) बनाने वाले शिवपाल ने हाल ही में सपा के चुनाव चिन्ह साइकिल पर विधानसभा चुनाव लड़ा था।

अखिलेश की टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए शिवपाल ने कहा, ''यह गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी है। मैंने सपा के चुनाव चिह्न साइकिल पर चुनाव लड़ा था। अगर उन्हें ऐसा लगता है तो वह तुरंत इस पर निर्णय लें और मुझे विधानमंडल दल से बाहर निकाल दें।" हालांकि, सपा अध्यक्ष ने अपने चाचा का नाम नहीं लिया था, लेकिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ शिवपाल की हालिया मुलाकात की पृष्ठभूमि में की गई उनकी इस टिप्पणी ने राजनीतिक गलियारों में फिर हलचल मचा दी है।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के इन दावों के बारे में पूछे जाने पर कि वह नियमित रूप से उनके संपर्क में हैं और गठबंधन के सदस्य हैं, शिवपाल ने कहा, "एक फोन आया था, लेकिन अभी तक उनसे इस मुद्दे पर कोई बात नहीं हुई है। संभव है कि उन्होंने मुझसे मिलते-जुलते नाम वाले किसी और व्यक्ति से बात की होगी।"

शिवपाल ने हाल ही में भगवा पार्टी के साथ बढ़ती दोस्ती के संकेत दिए थे, जब योगी से मिलने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को ट्विटर पर फॉलो करना शुरू कर दिया था।

शिवपाल और अखिलेश के बीच दरार तब बढ़ गई थी, जब उन्होंने अपने चाचा को 26 मार्च को हुई सपा के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में आमंत्रित नहीं किया था। शिवपाल ने इस सप्ताह की शुरुआत में विपक्षी गठबंधन की बैठक में हिस्सा नहीं लिया था। शिवपाल ने 31 मार्च को शपथ ली थी और बाद में वह लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे, जिससे उनके पाला बदलने की अटकलों को हवा मिली थी।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद "चाचा-भतीजा" के बीच बढ़ती दूरी के बीच अखिलेश शिवपाल पर टिप्पणी करने से बचते आए हैं। हाल ही में जब कन्नौज में मीडियाकर्मियों ने अखिलेश से शिवपाल के बारे में सवाल किया तो उन्होंने पत्रकारों को ऐसे मुद्दों पर समय बर्बाद नहीं करने की सलाह दी थी।

शिवपाल ने सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान के साथ किए जा रहे व्यवहार की भी आलोचना की, जो लंबे समय से जेल में हैं। बुधवार को रामपुर में रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के आजम के परिवार से मिलने पर शिवपाल ने कहा कि राजनीति में शिष्टाचार मुलाकातें होती रहती हैं। उन्होंने कहा, "मैं भी उनसे जल्द मिलने की कोशिश करूंगा। उनका परिवार मेरे संपर्क में है।''

शिवपाल ने कहा, "चुनाव से पहले मैं आजम से जेल में मिला था, उनका स्वास्थ्य अच्छा नहीं था। उनके जैसे बड़े नेता के साथ जो व्यवहार किया जा रहा है, वह सही नहीं है। राजनीति में प्रतिशोध की ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए।'' अपनी पार्टी पीएसपीएल की विभिन्न इकाइयों को भंग करने पर शिवपाल ने कहा कि चुनाव के बाद उनकी पार्टी में समीक्षा और पुनर्गठन की प्रक्रिया चल रही थी। उचित समीक्षा के बाद पार्टी को दोबारा शुरू किया जाएगा।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टीशिवपाल यादवअखिलेश यादवयोगी आदित्यनाथलखनऊBJPआज़म खान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए