वीडियो: लखनऊ में हजरतगंज के होटल में भीषण आग, कई फंसे, खिड़कियों से निकाले जा रहे लोग

By विनीत कुमार | Published: September 5, 2022 09:17 AM2022-09-05T09:17:46+5:302022-09-05T09:29:41+5:30

लखनऊ के लेवाना होटल में भीषण आग सोमवार सुबह करीब 6 बजे लगी। इसके बाद से बचाव कार्य जारी है। कई लोगों को होटल की खिड़कियों से बाहर निकाला जा रहा है। सामने आए वीडियो में पूरे होटल में धुएं का गुबार भरा नजर आ रहा है।

Lucknow Hotel Levana fire in Hazratganj, many people seems trapped, being pulled out of windows | वीडियो: लखनऊ में हजरतगंज के होटल में भीषण आग, कई फंसे, खिड़कियों से निकाले जा रहे लोग

लखनऊ के लेवाना होटल में भीषण आग (फोटो- एएनआई, वीडियो ग्रैब)

Highlightsलखनऊ के लेवाना होटल में भीषण आग, हजरतगंज इलाके में है ये होटल।आज सुबह करीब 6 बजे होटल में लगी आग, बचाव कार्य जारी, कई लोगों को निकाला गया।होटल में फंसे हुए लोगों को खिड़कियों को तोड़कर निकाला जा रहा है, लखनऊ रेलवे स्टेशन के करीब है होटल।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लेवाना होटल में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। यह होटल लखनऊ के हजरतगंज इलाके में है। आग लगने की घटना सोमवार सुबह हुई। इसके बाद से अफरातफरी मची है और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। बताया जा रहा है कि यहां कई लोग फंसे हो सकते हैं। कुछ लोगों के आग में झुलसने की भी खबरें हैं।

इस बीच होटल में फंसे हुए लोगों को खिड़कियों को तोड़कर निकाला जा रहा है। हजरतगंज इलाके के पास में ही लखनऊ रेलवे स्टेशन भी है। इस वजह से बाहर से आने वाले लोग आसपास के होटलों में अच्छी-खासी संख्या में ठहरते हैं। लखनऊ के जिस होटल में आग लगी है, वह भी रेलवे स्टेशन से केवल कुछ मिनटों की दूरी पर है।

होटल लेवाना में आग कैसे और किस वजह से लगी, इस बारे में जानकारी सामने नहीं आ सकी है। मौके पर दमकल सहित प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद हैं। सामने आए वीडियो में होटल में धुएं के गुबार दिख रहे हैं। दमकल विभाग की पांच से छह गाड़ियां घटनास्थल पर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं।

सामने आई जानकारी के अनुसार आग सुबह करीब 6 बजे लगी। कुछ ही पल में इसने विकराल रूप ले लिया और कई कमरे और फ्लोर धुएं से भर गए। फिहालल किसी जानहानि की सूचना नहीं है। होटल से बाहर निकाले गए कई लोगों के दम घुटने से तबीयत खराब होने की खबरें हैं। उन्हें नजदीक के अस्पताल में पहुंचाया गया है।

Web Title: Lucknow Hotel Levana fire in Hazratganj, many people seems trapped, being pulled out of windows

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे