उप राज्यपाल ने दिल्ली में महिला सुरक्षा के उपायों की समीक्षा की

By भाषा | Published: January 15, 2021 08:06 PM2021-01-15T20:06:25+5:302021-01-15T20:06:25+5:30

Lt. Governor reviews measures for women safety in Delhi | उप राज्यपाल ने दिल्ली में महिला सुरक्षा के उपायों की समीक्षा की

उप राज्यपाल ने दिल्ली में महिला सुरक्षा के उपायों की समीक्षा की

नयी दिल्ली,15 जनवरी दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल ने शुक्रवार को एक बैठक में राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा के उपायों की समीक्षा की और 45 दिन के भीतर शहर में अंधेरे वाले सभी स्थानों में रोशनी का प्रबंध करने पर जोर दिया।

बैजल ने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल तथा अनेक शीर्ष अधिकारियों के साथ महिला सुरक्षा कार्य बल की 12वीं बैठक की वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अध्यक्षता की और शहर के ऐसे स्थान जहां अंधेरा है ,वहां रेशनी का प्रबंध करने के काम की प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने बैठक के बाद ट्वीट किया,‘‘ ऐसे स्थान जहां अंधेरा है ,वहां रेशनी करने के काम की प्रगति, सुरक्षित शहर परियोजना, दिल्ली पुलिस में महिलाओं की भर्ती की स्थिति,रात्रि/परिवार आश्रय गृहों, सार्वजनिक परिवहन में पैनिक बटन और सीसीटीवी कैमरा के प्रावधानों तथा महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े अन्य कार्यों की समीक्षा की। साथ ही 45 दिन के भीतर शहर में अंधेरे वाले सभी स्थानों में रोशनी करने पर जोर दिया। ’’

उप राज्यपाल ने संबंधित विभागों से राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए मिल कर काम करने और कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Lt. Governor reviews measures for women safety in Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे