लाइव न्यूज़ :

उपराज्यपाल ने जम्मू कश्मीर में टीकाकरण टीम पर पथराव की निंदा की

By भाषा | Updated: June 20, 2021 19:54 IST

Open in App

जम्मू, 20 जून उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में एक मेडिकल टीम पर पथराव की निंदा करते हुए जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को लोगों से सभी कोरोना योद्धाओं का सम्मान करने और जिम्मेदार नागरिक के तौर पर टीका लगवाने की अपील की।

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है कि बांदीपोरा के एक गांव में घर-घर टीकाकरण अभियान में लगे स्वास्थ्य कर्मियों पर एक महिला कथित तौर पर पथराव कर रही है।

सिन्हा ने कहा, “घातक वायरस से संक्रमित होने से बचने का सबसे प्रभावी और सुरक्षित तरीका टीकाकरण और कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करना है। हम लोगों से अपील करते हैं कि सभी कोरोना योद्धाओं का सम्मान करें और समाज के जिम्मेदार नागरिक के रूप में खुद को टीका लगवाएं।”

उन्होंने कहा कि उनके प्रशासन ने 30 जून तक शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य रखा है। सिन्हा ने कहा, “मुझे पूरी उम्मीद है कि आप टीके को लेकर संदेह फैलाने वाले वाले तत्वों का मुंहतोड़ जवाब देने में हमारे स्वास्थ्य कर्मियों की पूरी मदद करेंगे।”

जम्मू क्षेत्र में बिजली कटौती की समस्या पर उपराज्यपाल ने लोगों को आश्वासन दिया कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह बनाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा