शाम छह बजे तक के मुख्य समाचार: भारत-चीन सेना के बीच लेफ्टिनेंट जनरल स्तर की बैठक खत्म, पढ़ें अन्य खबरें

By भाषा | Published: June 6, 2020 07:23 PM2020-06-06T19:23:50+5:302020-06-06T19:23:50+5:30

पूर्वी लद्दाख में करीब एक महीने से सीमा पर जारी गतिरोध के समाधान के लिये भारत और चीनी सेना के बीच शनिवार को लेफ्टिनेंट जनरल स्तरीय बातचीत हुई।

Lt. General level meeting between India-China Army ends | शाम छह बजे तक के मुख्य समाचार: भारत-चीन सेना के बीच लेफ्टिनेंट जनरल स्तर की बैठक खत्म, पढ़ें अन्य खबरें

सांकेतिक तस्वीर (File Photo)

Highlightsभारत इटली को पीछे छोड़कर कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से सबसे बुरी तरह से प्रभावित दुनिया का छठा देश बन गया है।देश में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 9,887 नए मरीज सामने आने के साथ ही कोविड-19 के मामले 2,36,657 हो गए हैं।

नई दिल्ली: भाषा की अलग-अलग फाइलों से शनिवार की शाम छह बजे तक के प्रमुख समाचार इस प्रकार हैं :-

रक्षा चीन-भारत वार्ता पूर्वी लद्दाख गतिरोध: भारत-चीन सेना के बीच लेफ्टिनेंट जनरल स्तर की बातचीत हुई नयी दिल्ली: पूर्वी लद्दाख में करीब एक महीने से सीमा पर जारी गतिरोध के समाधान के लिये भारत और चीनी सेना के बीच शनिवार को लेफ्टिनेंट जनरल स्तरीय बातचीत हुई। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

वायरस लीड मामले भारत इटली को पछाड़ कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित छठा देश बना, मामले 2.36 लाख के पार नयी दिल्ली: भारत इटली को पीछे छोड़कर कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से सबसे बुरी तरह से प्रभावित दुनिया का छठा देश बन गया है। देश में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 9,887 नए मरीज सामने आने के साथ ही कोविड-19 के मामले 2,36,657 हो गए हैं।

राहुल अर्थव्यवस्था लोगों को नकद सहयोग नहीं देकर अर्थव्यवस्था बर्बाद कर रही है सरकार: राहुल नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया कि सरकार कोरोना वायरस के संकट के समय लोगों और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) क्षेत्र की इकाइयों को नकद सहयोग नहीं देकर अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर रही है।

केजरीवाल वायरस लीड अस्पताल कुछ निजी अस्पताल मरीजों को भर्ती नहीं कर ‘बेड की कालाबाजारी’ कर रहे : केजरीवाल नयी दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोविड-19 के मरीजों को भर्ती करने से मना करने वाले और ‘‘बेड की कालाबाजारी’’ में लिप्त अस्पतालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार एक आदेश जारी करने वाली है कि अस्पताल ऐसे मरीजों का उपचार करने से इनकार नहीं कर सकते।

वायरस डब्ल्यूएचओ भारत विशेषज्ञ भारत में कोविड-19 को लेकर स्थिति विस्फोटक नहीं, लेकिन जोखिम बना हुआ है :डब्ल्यूएचओ विशेषज्ञ संयुक्त राष्ट्र: विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के एक प्रमुख विशेषज्ञ ने कहा है कि भारत में कोरोना वायरस महामारी को लेकर स्थिति अभी ‘विस्फोटक’ नहीं है, लेकिन देश में मार्च में लागू लॉकडाउन हटाने की तरफ बढ़ने के साथ इस तरह का जोखिम बना हुआ है।

वायरस ट्रंप भारत चीन भारत-चीन अधिक जांच करें तो कोविड-19 के ज्यादा मामले आएंगेः ट्रंप वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत और चीन जैसे देश अगर ज्यादा संख्या में जांच करें तो उनके यहां कोरोना वायरस के मामले अमेरिका से अधिक होंगे।

मौर्य मामला वापस उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस प्रयागराज: सांसदों और विधायकों के खिलाफ मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालत ने उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और चार अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लेने की सरकारी वकील की अर्जी शुक्रवार को मंजूर कर ली।

बिहार गठबंधन बैठक बिहार में गैर-राजद नेताओं की बैठक, चुनाव से पहले महागठंधन में दिख रहा मनमुटाव पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री तथा पांच दलों वाले महागठबंधन में शामिल हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर 'एकला चलो' की नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए आशंका जतायी कि इससे इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में, सत्तारूढ़ राजग का कड़ा मुकाबला करने की विपक्ष की कोशिशें कमजोर होंगी।

अमूल ट्विटर ट्विटर ने अमूल के खाते पर अस्थाई रोक के पीछे सुरक्षा प्रक्रियाओं का हवाला दिया नयी दिल्ली: अमूल का खाता कुछ समय के लिये हटाये जाने के एक दिन बाद ट्विटर ने शनिवार को कहा कि इसका कारण सुरक्षा से जुड़ी प्रक्रियाएं हैं।

कर्नाटक -बैंक धोखाधड़ी कर्नाटक बैंक में चार ऋण खातों में 285 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी नयी दिल्ली: निजी क्षेत्र के कर्नाटक बैंक ने अपने चार ऋण खातों में 285 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की जानकारी रिजर्व बैंक को दी है। उसके मुताबिक उसके डीएचएफएल सहित चार इकाइयों के खाते गैर निष्पादित आस्ति (एनपीए) हो गए हैं।

खेल तीरंदाजी स्थगित कोविड-19 महामारी के कारण 2020 विश्व तीरंदाजी फील्ड चैम्पियनशिप 2022 तक स्थगित लुसाने: अमेरिका के यांकटन में प्रस्तावित विश्व तीरंदाजी फील्ड चैम्पियनशिप को कोविड-19 महामारी के कारण 2022 तक स्थगित कर दिया गया। 

Web Title: Lt. General level meeting between India-China Army ends

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे