लाइव न्यूज़ :

LS polls 2024: कांग्रेस को महाराष्ट्र में झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल की बहू अर्चना बीजेपी में शामिल, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 30, 2024 15:25 IST

LS polls 2024: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल की पुत्रवधू अर्चना पाटिल शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम से काफी प्रभावित हूं।चंद्रकांत बावनकुले की मौजूदगी में सत्तारूढ़ दल में शामिल हुईं। लातूर और मराठवाड़ा क्षेत्र में पार्टी की संभावनाएं बढ़ेंगी।

LS polls 2024: कांग्रेस को महाराष्ट्र में बड़ा झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व राज्यपाल शिवराज पाटिल की बहू अर्चना पाटिल चाकूरकर बीजेपी में शामिल हो गईं। बीजेपी में शामिल होने पर अर्चना पाटिल चाकुरकर ने कहा कि मैं राजनीतिक क्षेत्र में काम करने के लिए बीजेपी में शामिल हुई हूं। मैं पीएम मोदी द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम से काफी प्रभावित हूं।

यह महिलाओं को समान अवसर देता है। वह उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस और भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले की मौजूदगी में सत्तारूढ़ दल में शामिल हुईं। फड़नवीस ने कहा कि पाटिल के भाजपा में शामिल होने से लातूर और मराठवाड़ा क्षेत्र में पार्टी की संभावनाएं बढ़ेंगी।

लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस के कद्दावर नेता शिवराज पाटिल की पुत्रवधू अर्चना के भाजपा में आने से कई क्षेत्र में फायदा होगा। चाकूरकर ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस से दक्षिण मुंबई स्थित उनके आधिकारिक आवास ‘सागर’ में मुलाकात की थी।

चाकूरकर ने कहा कि शिवराज पाटिल के करीबी सहयोगी और राज्य के पूर्व मंत्री बसवराज मुरुमकर के साथ भाजपा में शामिल होने की योजना बनाई थी, लेकिन अपनी बेटी की शादी के कारण योजना स्थगित कर दी। वह उदगीर में ‘लाइफकेयर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर’ की अध्यक्ष हैं और उनके पति शैलेश पाटिल चाकूरकर कांग्रेस के राज्य सचिव हैं। शिवराज पाटिल संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार में वर्ष 2004 से 2008 के बीच केंद्रीय गृह मंत्री थे।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024कांग्रेसBJPमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे