लाइव न्यूज़ :

LS polls 2024: असम और पंजाब में राजनेताओं के रिश्तेदार डीएम, एसएसपी और एसपी का तबादला, निर्वाचन आयोग का चाबुक चलना शुरू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 21, 2024 12:25 IST

LS polls 2024: आयोग ने कहा कि ‘बिना कैडर वाले’ डीएम और एसपी को इसलिए हटाया गया है क्योंकि ये पद भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों के लिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउच्च पदों पर ऐसे अधिकारियों की पदस्थापना के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है।डीएम या एसपी के रूप में प्रमुख नेताओं के रिश्तेदार हैं, उनका तबादला कर दिया गया है।बठिंडा (पंजाब) के एसएसपी और सोनितपुर (असम) के एसपी का स्थानांतरण किया गया है।

LS polls 2024: निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को असम और पंजाब में उन जिला पुलिस प्रमुखों का तबादला कर दिया जो प्रमुख राजनेताओं के रिश्तेदार हैं। आयोग ने कुछ राज्यों में ‘बिना कैडर वाले’ जिलाधिकारियों (डीएम) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) या पुलिस अधीक्षकों (एसपी) का भी स्थानांतरण किया है। आयोग ने कहा कि ‘बिना कैडर वाले’ डीएम और एसपी को इसलिए हटाया गया है क्योंकि ये पद भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों के लिए हैं।

आयोग ने कहा कि उसने पंजाब, ओडिशा, गुजरात और पश्चिम बंगाल में बिना कैडर वाले आठ पुलिस अधीक्षकों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों तथा पांच जिलाधिकारियों का तबादला करके उच्च पदों पर ऐसे अधिकारियों की पदस्थापना के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। उसने कहा कि जहां भी डीएम या एसपी के रूप में प्रमुख नेताओं के रिश्तेदार हैं, उनका तबादला कर दिया गया है।

आयोग के अनुसार, बठिंडा (पंजाब) के एसएसपी और सोनितपुर (असम) के एसपी का स्थानांतरण किया गया है। आयोग ने कहा कि इन दो जिलों में अधिकारियों का तबादला प्रशासन के पूर्वाग्रह से ग्रस्त होने की आशंकाओं को निष्प्रभावी करने के पूर्व कदमों के तौर पर किया गया है। आगामी 19 अप्रैल से शुरू होकर सात चरणों में संपन्न होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले यह कदम उठाया गया है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024IASचुनाव आयोगपंजाबअसमAssam
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर