लाइव न्यूज़ :

LS polls 2024: अनुपमा सिंह को धनबाद से टिकट, चतरा से चुनाव लड़ेंगे त्रिपाठी, गोड्डा से रण में उतरेगी दीपिका पांडे सिंह, कांग्रेस ने एक सूची जारी की

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 16, 2024 18:51 IST

LS polls 2024: झारखंड में 14 लोकसभा की सीट हैं। अंतिम 4 चरण में चुनाव है और मतगणना 4 जून को होगा। 

Open in App
ठळक मुद्देदीपिका पांडे सिंह गोड्डा से चुनाव लड़ेंगी।चतरा से कृष्णा नंद त्रिपाठी दांव अजमाएंगे। धनबाद से अनुपमा सिंह को टिकट दिया गया है।

LS polls 2024: कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए झारखंड में 3 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है। दीपिका पांडे सिंह गोड्डा से चुनाव लड़ेंगी। चतरा से कृष्णा नंद त्रिपाठी और धनबाद से अनुपमा सिंह को टिकट दिया गया है। झारखंड में 14 लोकसभा की सीट हैं। अंतिम 4 चरण में चुनाव है और मतगणना 4 जून को होगा। 

कांग्रेस ने मंगलवार को झारखंड की तीन और लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार घोषित किए, जिनमें प्रमुख नाम विधायक दीपिका पांडेय सिंह का है, जिन्हें गोड्डा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ टिकट दिया गया है। पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, गोड्डा से दीपिका पांडेय सिंह, चतरा से कृष्णानंद त्रिपाठी और धनबाद से अनुपमा सिंह को प्रत्याशी घोषित किया गया है। इससे पहले कांग्रेस ने झारखंड से तीन सीट के लिए उम्मीदवार घोषित किए थे।

खूंटी लोकसभा सीट से कालीचरण मुंडा, लोहरदगा से सुखदेव भगत और हजारीबाग संसदीय सीट से जयप्रकाश भाई पटेल को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया था। गोड्डा के महगामा सीट से विधायक दीपिका पांडेय सिंह मौजूदा भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को चुनौती देंगी, जबकि बोकारो के बेरमो से विधायक कुमार जयमंगल सिंह की पत्नी अनुपमा सिंह धनबाद में भाजपा के ढुलू महतो के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी।

धनबाद में भाजपा ने मौजूदा सांसद पशुपति नाथ सिंह का टिकट काट दिया था और उनके स्थान पर महतो को उम्मीदवार बनाया। पशुपति नाथ सिंह इस क्षेत्र का 2009 से प्रतिनिधित्व कर रहे थे। कांग्रेस ने चतरा सीट से त्रिपाठी को भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा है।

कांग्रेस झारखंड में सात सीट पर चुनाव लड़ रही है और शेष सात सीट पर उसकी सहयोगी झारखंड मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय जनता दल और वाम दल चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने अभी रांची से प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए अब तक कुल 281 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

बिहार के दो स्थानीय नेता कांग्रेस में शामिल हुए

बिहार के कुछ इलाकों में सक्रिय ‘विकासशील स्वराज पार्टी’ के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार चौधरी मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। उनके साथ, एक और स्थानीय नेता और पेशे से नेत्र रोग विशेषज्ञ मनीष कुमार यादव ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस के बिहार प्रभारी मोहन प्रकाश और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने दोनों का पार्टी में स्वागत किया।

मोहन प्रकाश ने कहा, ‘‘आज प्रेम कुमार चौधरी जी और डॉ. मनीष कुमार यादव जी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। इसके साथ ही प्रेम चौधरी जी अपनी 'विकासशील स्वराज पार्टी' का कांग्रेस में विलय कर रहे हैं। दोनों के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।’’

मोहन प्रकाश के अनुसार, प्रेम कुमार चौधरी निषाद समुदाय के बीच काम करते रहे हैं। अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा, ‘‘मछुआरा समाज पूरी तरह से विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के साथ है। दोनों नेताओं के आने से कांग्रेस पार्टी के संगठन को और मजबूती मिलेगी। मैं कांग्रेस पार्टी में आप दोनों का स्वागत करता हूं।’’

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावझारखंड लोकसभा चुनाव २०२४कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतSanchar Saathi App: विपक्ष के आरोपों के बीच संचार साथी ऐप डाउनलोड में भारी वृद्धि, संचार मंत्रालय का दावा

भारतMCD Bypoll Results 2025: दिल्ली के सभी 12 वार्डों के रिजल्ट अनाउंस, 7 पर बीजेपी, 3 पर AAP, कांग्रेस ने 1 वार्ड जीता

भारतMCD by-elections Result: BJP ने चांदनी चौक और शालीमार बाग बी में मारी बाजी, कांग्रेस ने जीता संगम विहार ए वार्ड

भारतबिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद पार्टी के अंदर एक बार फिर शुरू हो गया है 'एकला चलो' की रणनीति पर गंभीर मंथन

भारत अधिक खबरें

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की