एक महीने के अंदर 100 रुपये बढ़ोतरी के बाद फरवरी के लिए जारी हुए रसोई गैस सिलेंडर के दाम, ऐसे करें चेक

By अमित कुमार | Published: February 1, 2021 08:41 PM2021-02-01T20:41:27+5:302021-02-01T20:41:27+5:30

रसोई गैस सिलेंडर की कीमत पिछले महीने दो बार बढ़ाए गए थे। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने इस महीने सिलेंडर के दाम अपने वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं।

LPG Price Today is a Good News for you after of Budget 2021 | एक महीने के अंदर 100 रुपये बढ़ोतरी के बाद फरवरी के लिए जारी हुए रसोई गैस सिलेंडर के दाम, ऐसे करें चेक

(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlightsरसोई गैस यानी एलपीजी सिलेंडर की कीमतों पिछले महीने बढ़ोतरी हुई थी।दिल्ली में 14.2 किलोग्राम एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 694 रुपये प्रति सिलेंडर है।रसोई गैस सिलिंडर की कीमत चेक करने के लिए आपको सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा।

फरवरी महीने के लिए घरेलू गैस की कीमतें में बढ़ोतरी नहीं की गई है। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने इस महीने के लिए गैस की कीमतों की लिस्ट जारी कर दी है। बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं हुई है। गैस अभी भी 694 रुपये में ही उपलब्ध रहेगी। यह कीमत दिल्ली के लिए है, आप वेबसाइट जाकर अपने शहर का रेट भी देख सकते हैं। 

पहले से ही रोजमर्रा में इस्तेमाल की जाने वाली जरूरतों के सामान के भाव बढ़ने से आम आदमी को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना वायरस की वजह से पहले से ही महंगाई बढ़ी हुई है। ऐसे में एलपीजी गैस सिलेंडरों की कीमतों में पिछले महीने में दो बार बढ़ोतरी की गई थी। 15 दिनों के भीतर यह दूसरी बार गैस सिलेंडरों की कीमतों को बढ़ाया गया था।

घरेलू गैस के अलावा 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में भी पिछले महीने बढ़ोतरी देखने को मिली थी। सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाकर आप रसोई गैस सिलेंडर की कीमत चेक कर सकते हैं।  यहां पर कंपनियां हर महीने नए रेट्स जारी करती हैं।  (https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx) इस लिंक पर आप अपने शहर के गैस सिलिंडर के दाम देख सकते हैं। 

Web Title: LPG Price Today is a Good News for you after of Budget 2021

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे