लाइव न्यूज़ :

LPG Price: होली से पहले सस्ता हुआ LPG सिलिंडर, जानें क्या है नया रेट

By स्वाति सिंह | Updated: March 1, 2020 13:23 IST

इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर प्रकाशित संशोधित रेट चार्ट के मुताबिक अब लोगों को गैस सिलेंडर खरीदने के लिए कम राशि का भुगतान करना पड़ेगा। गैस सिलेंडर में कमी के फैसले से बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर खरीदने वाले ग्राहकों को फायदा होगा।

Open in App
ठळक मुद्दे आम नागरिकों के लिए राहत की खबर है।बिना सब्सिडी वाले एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत में कटौती की गई है

मार्च की शुरुआत में ही आम नागरिकों के लिए राहत की खबर है। दरअसल, बिना सब्सिडी वाले एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत में कटौती की गई है। जिसके बाद दिल्ली और मुंबई में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम वाले गैस सिलिंडर की कीमत में 53 रुपये की कटौती की गई है।  

इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर प्रकाशित संशोधित रेट चार्ट के मुताबिक अब लोगों को गैस सिलेंडर खरीदने के लिए अब कम पैसे देने होंगे। गैस सिलेंडर में कमी के फैसले से बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर खरीदने वाले ग्राहकों को फायदा होगा। साथ ही कॉमर्शियल सिलेंडर यूज करने वाले कारोबारियों को भी राहत मिली है। बता दें कि अगस्त 2019 से जनवरी 2020 के बीच लगातार छह बार कीमत बढ़ाई गई। इस दौरान एलपीजी सिलिंडर करीब 50 फीसदी महंगा हुआ।

वहीं, दिल्ली विधानसभा चुनाव के तुरंत बाद ही मेट्रो शहरों में बिना सब्सिडी वाली 14 किलो इंडेन गैस की कीमतें बढ़ाई गई थी। दिल्ली में गैर-सब्सिडी इंडेन गैस सिलेंडर का दाम  (144.50 रुपये बढ़कर) 858.50 रुपये, कोलकाता में (149 रुपए के साथ) 896.00 रुपये, मुंबई में गैर-सब्सिडी इंडेन गैस सिलेंडर का दाम (145 रुपये बढ़कर) 829.50 रुपये और चेन्नई में  (147 रुपये बढ़कर) 881 रुपये हो गया था।  गैर-सब्सिडी इंडेन गैस सिलेंडर की कीमत में 1 जनवरी, 2020 के बाद से कोई बढ़ोतरी नहीं की गई थी। 

मालूम हो कि हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी के भाव में संशोधन किया जाता है। हालांकि इस बार इसमें दो सप्ताह का अधिक समय लग गया। अधिकारियों ने इस बारे में कहा कि चूंकि बड़ी वृद्धि की जानी थी, इस कारण आवश्यक मंजूरियां लेने में समय लग गया।

टॅग्स :एलपीजी गैस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारग्लोबल टेंशन का असर, 1 अप्रैल से कमर्शियल गैस के दाम आसमान पर, जानें घरेलू LPG के दाम

कारोबारकश्मीर समाचारः पेट्रोल 9-10 दिन, डीजल 16-17 दिन और एलपीजी 12-13 दिन स्टॉक?, पर्यटक पर ईरान युद्ध असर?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

भारतकैसे जानें आपके घर तक पहुंचेगी PNG या नहीं? उपलब्धता और रजिस्ट्रेशन की पूरी जानकारी यहां

भारतक्या देश में फिर लगेगा लॉकडाउन? LPG की किल्लत की खबरों पर हरदीप सिंह पुरी ने साफ किया रुख

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी