लाइव न्यूज़ :

पुरुषों में टेस्टोस्टेरॉन के कम स्तर से गंभीर कोविड होने का जोखिम देखा गया :अध्ययन

By भाषा | Updated: May 27, 2021 20:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 मई पुरूषों में पाए जाने वाले हॉर्मोन टेस्टोस्टेरॉन का रक्त में कम स्तर होने से पुरूषों को अधिक गंभीर कोविड-19 रोग होने का जोखिम रहता है। यह बात एक अध्ययन में सामने आई है।

हालांकि जेएएमए नेटवर्क ओपन नाम की पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन में इस बात को प्रमाणित नहीं किया गया है कि टेस्टोस्टेरॉन का कम स्तर गंभीर कोविड-19 की एक वजह है।

अमेरिका के वाशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के अनुसंधानकर्ताओं ने देखा कि हॉर्मोन का कम स्तर कुछ अन्य कारकों की ओर संकेत करता है।

उन्होंने पुरुषों में कोविड-19 के इलाज के लिए टेस्टोस्टेरॉन के स्तर को कम करने या अवरुद्ध करने अथवा एस्ट्रोजन बढ़ाने संबंधी हार्मोनल थैरेपियों की जांच वाले क्लिनिकल परीक्षणों में सावधानी बरतने का आग्रह किया।

एस्ट्रोजन महिलाओं में प्रजनन तंत्र के विकास और नियमन से जुड़ा हॉर्मोन होता है।

वरिष्ठ अध्ययनकर्ता अभिनव दीवान ने कहा, ‘‘महामारी के दौरान इस तरह की धारणा रही है कि टेस्टोस्टेरॉन खराब है। लेकिन हमने पुरुषों में इसके विपरीत तथ्य देखा।

उन्होंने कहा, ‘‘जब पहली बार अस्पताल आने वाले किसी व्यक्ति में टेस्टोस्टेरॉन का स्तर कम होता है तो उसे अधिक टेस्टोस्टेरॉन वाले पुरुषों की तुलना में गंभीर कोविड-19 होने का जोखिम अधिक देखा गया।’’

दीवान ने कहा कि अगर टेस्टोस्टेरॉन का स्तर अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान और गिरता है तो जोखिम बढ़ जाता है।

अनुसंधानकर्ताओं ने कोविड-19 के लक्षण वाले 90 पुरुषों तथा 62 महिलाओं के रक्त के नमूनों में कई प्रकार के हॉर्मोन के स्तर को मापा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे