लाइव न्यूज़ :

भूकंप से फिर हिली दिल्ली-NCR की धरती, सुबह तड़के किए गए झटके महसूस

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 3, 2018 09:17 IST

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप सुबह करीब पौने चार बजे आया। इसका अधिकेंद्र 17 किलोमीटर की गहराई में था। फिलहाल कहीं से जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

Open in App

नई दिल्ली, 03 जुलाईः राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार तड़के कम तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.8 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप सुबह करीब पौने चार बजे आया। इसका अधिकेंद्र 17 किलोमीटर की गहराई में था। फिलहाल कहीं से जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

इससे पहले एक जुलाई को दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता ज्यादा नहीं थी, जोकि रिएक्टर पैमाने पर 4.0 मापी गई था। इसका केंद्र हरियाणा का सोनीपत था और भूकंप के झटके दोपहर के करीब 3 बजकर 37 मिनट पर महसूस किए गए थे।

इससे अलावा 17 जून को सिक्किम में रविवार शाम की शाम को भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 4.7 मापी गई थी। उससे पहले 14 जून को उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। यहां भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 4.0 मापी गई थी। वहीं, 11 जून को असम में भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 5.1 मापी गई थी। 

आपको बता दें कि अगर भूकंप आता है तो आप आसानी से अपना बचाव कर सकते हैं। इसके लिए  मकान, दफ्तर या किसी भी इमारत से तुरंत बाहर निकलें और खुले में जाएं, किसी बिल्डिंग के आसपास खड़े न हों, लिफ्ट का इस्तेमाल न करें, घर के दरवाजे और खिड़की को खुला रखें और घर की सभी बिजली स्विच को ऑफ कर दें।

वहीं, अगर बिल्डिंग बहुत ऊंची हो और तुरंत उतर पाना मुमकिन न हो तो उसमें मौजूद किसी मेज, ऊंची चौकी या बेड के नीचे छिप जाएं। भूकंप के दौरान लोगों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वो पैनिक न करें और किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं, ऐसे में स्थिति और बुरी हो सकती है।लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :भूकंपदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे