लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के अकोला और मिजोरम के सेरछिप जिले में भूकंप के झटके

By निखिल वर्मा | Updated: June 24, 2020 00:55 IST

मिजोरम में लगातार तीसरे दिन भूकंप आया है. दोनों जगह जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के अकोला में 3.3 तीव्रता का भूकंप की खबर है.मिजोरम के सेरछिप जिले में थेनज्वाल से 39 किलोमीटर 3.7 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया

मंगलवार को महाराष्ट्र के अकोला और मिजोरम के सेरछिप जिले में भूकंप के झटके लगे हैं।  महाराष्ट्र के अकोला जिले में 3.3 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि इससे किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है। अकोला जिला कलेक्टर के कार्यालय के अनुसार शाम करीब साढ़े पांच बजे भूकंप के झटके महसूस किये गए, जिसकी तीव्रता 3.3 थी। स्थानीय मौसम विभाग के प्रभारी जलिंदर सेबल ने कहा कि इस कम तीव्रता वाले भूकंप का केंद्र हिंगोली जिले से सटे अकोला जिले के दक्षिण में 129 किलोमीटर दूर था। 

मिजोरम में तीन दिन में तीसरी बार आया भूकंप

वहीं मिजोरम में 3.7 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। यह लगातार तीसरा दिन है जब राज्य में भूकंप का झटका महसूस किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को महसूस किए गए झटके से राज्य में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि राजधानी आइजोल में भी झटका महसूस किया गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने ट्वीट कर बताया, ‘‘ मंगलवार को शाम सात बजकर 17 मिनट और 37 सेकेंड पर 23.22 अक्षांश और 93.4 देशांतर के बीच 3.7 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया।’’

भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप का केंद्र मिजोरम के सेरछिप जिले में थेनज्वाल से 39 किलोमीटर दक्षिणपूर्व एवं सतह से 25 किलोमीटर नीचे था। उल्लेखनीय है कि रविवार और सोमवार को भी मिजोरम में भूंकप के झटके महसूस किए गए थे जिससे घरों और सड़कों को नुकसान पहुंचा था और सरकार ने बारिश और भूस्खलन की चेतावनी जारी की थी। पहला भूकंप रविवार को शाम चार बजकर 16 मिनट पर सितौल जिले में आया और उसकी तीव्रता 5.1 थी। वहीं दूसरा भूकंप सोमवार को तड़के चार बजकर 10 मिनट पर महसूस किया गया जिसकी तीव्रता 5.3 थी। हालांकि, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।

टॅग्स :भूकंपमहाराष्ट्रमिजोरमअकोला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?