लाइव न्यूज़ :

Love Jihad: ‘लव जिहाद’ और धर्म परिवर्तन के खिलाफ अभियान तेज करेगा आरएसएस, नयी पीढ़ी में अपनी विचारधारा के प्रचार के लिए पूरी सक्रियता से काम करने का फैसला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 25, 2023 14:14 IST

Love Jihad: संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख अशोक दुबे ने सोमवार को बताया कि सरसंघचालक मोहन भागवत के अवध (लखनऊ) प्रांत में प्रवास के दौरान संगठन की विभिन्न बैठकें हुईं।

Open in App
ठळक मुद्दे 'लवजिहाद' और धर्मांतरण के खिलाफ वृहद जन जागरण का काम तेजी से आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया।नयी पीढ़ी में भी संघ के विचार एवं संस्कार के प्रचार के लिए पूरी सक्रियता से काम करने का फैसला किया गया।संघ समाज के हर क्षेत्र में अपनी व्यापक उपस्थिति एवं गतिविधियां बढ़ाने का कार्य सक्रिय रूप से करेगा।

Love Jihad: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने कथित ‘लव जिहाद’ और धर्मांतरण के खिलाफ वृहद जन जागरण अभियान तेजी से आगे बढ़ाने और नयी पीढ़ी में अपनी विचारधारा के प्रचार के लिए पूरी सक्रियता से काम करने का फैसला किया है।

संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख अशोक दुबे ने सोमवार को बताया कि सरसंघचालक मोहन भागवत के अवध (लखनऊ) प्रांत में प्रवास के दौरान संगठन की विभिन्न बैठकें हुईं। उन्होंने बताया कि इस दौरान ग्रामीण अंचल में ‘‘समाज एवं राष्ट्र विरोधी तत्वों’’ की गतिविधियों के विरुद्ध अभियान तथा 'लवजिहाद' और धर्मांतरण के खिलाफ वृहद जन जागरण का काम तेजी से आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

उन्होंने बताया कि इन बैठकों में नयी पीढ़ी में भी संघ के विचार एवं संस्कार के प्रचार के लिए पूरी सक्रियता से काम करने का फैसला किया गया। दुबे ने बताया कि संघ समाज के हर क्षेत्र में अपनी व्यापक उपस्थिति एवं गतिविधियां बढ़ाने का कार्य सक्रिय रूप से करेगा।

उन्होंने बताया कि बैठकों में हिंदू समाज के हित की दृष्टि से अवध प्रांत में संभावनाओं को खोजने एवं उनके क्रियान्वयन पर भी चर्चा हुई। दुबे ने कहा कि संघ समाज के वंचित लोगों को अधिकार एवं सम्मान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है और उसके लिए विभिन्न स्तरों पर कार्य कर रहा है| उन्होंने बताया कि बैठकों में अवध प्रांत में संघ कार्य के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के लिए विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

टॅग्स :आरएसएसउत्तर प्रदेशBJPमोहन भागवत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम