लाइव न्यूज़ :

छोटी सी उम्र में घर-बार छोड़ साध्वी बनीं जयाकिशोरी, सुनने के लिए उमड़ती है लाखों की भीड़

By राहुल मिश्रा | Updated: May 12, 2018 12:16 IST

जया किशोरी ने 9 साल की उम्र में ही संस्कृत में लिंगाष्टकम्, शिव-तांडव स्तोत्रम्, रामाष्टकम् आदि कई स्तोत्रों के भजनों को गाना शुरू कर दिया था।

Open in App

राजस्थान के चुरू की रहने वालीं जया किशोरी का नाम आज किसी परिचय का मोहताज़ नहीं हैं। चुरू के सुजानगढ़ गॉव के एक गौड़ ब्राह्मण परिवार में जन्मी जया किशोरी भगवान कृष्ण की भक्त हैं। इनके गुरु बचपन में उन्हें राधा कहकर बुलाते थे। कृष्ण भक्ति, कथा वाचन और नरसी का भात जैसे कार्यक्रमों के जरिए इन्होंने महज 21 वर्ष की आयु में अपनी लम्बी फॉलोअर लाइन बना ली है।

जया किशोरी ने 9 साल की उम्र में ही संस्कृत में लिंगाष्टकम्, शिव-तांडव स्तोत्रम्, रामाष्टकम् आदि कई स्तोत्रों के भजनों को गाना शुरू कर दिया था।

जया कई इंटरव्यू में बताती हैं कि दादाजी और दादीजी के साथ रहने और घर में भक्ति का माहौल होने की वजह से बचपन में ही केवल 6 साल की कम उम्र में ही भगवान कृष्ण के लिए उनके मन में प्रेम जागृत हो गया।

एक साल बाद ही 10 साल की छोटी आयु में जया ने सुन्दरकाण्ड गाकर लाखों भक्तों के मन में अपनी जगह बना ली थी। जया किशोरी ने कोलकाता के महादेवी बिरला सेकंडरी हाईस्कूल से 12वीं पास की है। 

हाल ही में जया किशोरी का यू ट्युब पर एक भजन (गाड़ी में बैठा ले बाबा) भी आया था, जिसे अब तक करीब 40 लाख से अधिक लोगों द्वारा देखा जा चुका है। इसके साथ ही उनके फेसबुक पेज पर 3 लाख से ज्यादा फ़ॉलोवर्स हैं।

टॅग्स :राजस्थानभगवान कृष्णमीरा बाई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील