लाइव न्यूज़ :

'काम को देखिए और किसी के प्रचार के चक्कर में नहीं आइएगा, वरना...', चुनावी रैली में नीतीश कुमार का विपक्ष पर हमला

By भाषा | Updated: October 14, 2020 14:38 IST

युवाओं के लिये कार्यो का उल्लेख करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सरकार ने कुशल युवा कार्यक्रम की शुरुआत की गई ताकि युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा सके और उनके रोजगार की राह आसान हो।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार ने राज्य के लोगों से कहा कि चुनाव में काम के आधार पर वोट करें नीतीश कुमार ने कहा, ‘‘ हमारी कोशिश होती है कि हम सबके कल्याण के लिए काम करें।

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के लोगों से कहा कि चुनाव में काम के आधार पर वोट करें वरना प्रदेश की स्थिति वैसी ही हो जायेगी, जैसे आज से 15 साल पहले थी। कुमार ने बांका जिले के अमरपुर में एक चुनावी रैली में विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल पर परोक्ष प्रहार करते हुए कहा, ‘‘ काम को देखिए और किसी के प्रचार के चक्कर में नहीं आइएगा। वरना उनकी आमदनी बढ़ जाएगी तो आपकी घट जाएगी।’’

अपने सरकार के कार्यो का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ हमारी कोशिश होती है कि हम सबके कल्याण के लिए काम करें। लोगों की सेवा करना हमारा धर्म है, आगे मौका मिला तो आगे भी सेवा करते रहेंगे।’’ राजद पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के लिए परिवार है, पति-पत्नी और बेटा-बेटी, जबकि हमारे लिए समस्त बिहार परिवार है और हम समस्त बिहार के विकास के लिए करते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि किये गए कार्यों पर ध्यान देकर ही जनता अपना निर्णय लें व अपना मतदान करें।

कुमार ने दावा किया कि हमने न्याय के साथ विकास के लिये काम किया है और हर वर्ग का विकास और हर तबके का उत्थान तथा हाशिये पर खड़े लोगों को मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया है । उन्होंने कहा कि हमने महिलाओं को आरक्षण देने का काम किया है, जिससे महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है और हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ती हुई दिख रही हैं। युवाओं के लिये कार्यो का उल्लेख करते हुए कुमार ने कहा कि सरकार ने कुशल युवा कार्यक्रम की शुरुआत की गई ताकि युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा सके और उनके रोजगार की राह आसान हो।

उन्होंने कहा कि पहले सड़कें नहीं थीं, हमने सड़कें बनवाई हर गांव को सड़क से जोड़ने का लगभग 90 प्रतिशत काम पूरा हो गया है । कुमार ने कहा, ‘‘हर घर नल का जल का लक्ष्य लिया था जो कि 83 प्रतिशत हो गया है। हम हर खेत को सिंचाई सुविधा से जोड़ना चाहते हैं और आगे भी मौका मिलेगा तो सक्षम बिहार- स्वावलंबी बिहार के लिए सात निश्चय -2 के तहत काम करने का निर्णय लिया है।’’ 

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहार विधान सभा चुनाव 2020बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल