लाइव न्यूज़ :

लोनी हमला मामला: इदरीसी को रासुका के तहत 12 महीने की हिरासत में भेजा गया

By भाषा | Updated: August 17, 2021 00:50 IST

Open in App

लोनी हमला मामले में समाजवादी पार्टी के नेता उम्मेद आलम इदरीसी को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत 12 महीने की हिरासत में भेज दिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रासुका पर उत्तर प्रदेश सलाहकार बोर्ड ने गाजियाबाद के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के साथ विस्तृत समीक्षा के बाद इदरीसी के 12 महीने की हिरासत की मंजूरी दी है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) इराज राजा ने कहा कि इदरीसी पर भड़काऊ बयान देने और धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज किया गया है। इदरीसी को जून में कथित तौर पर सांप्रदायिक टिप्पणी करने और एक बुजुर्ग मुस्लिम व्यक्ति अब्दुल समद सैफी को उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इदरीसी ने बुजुर्ग को एक वीडियो में यह दावा करने के लिए कथित तौर पर उकसाया था कि गाजियाबाद के लोनी इलाके में चार युवकों ने उन्हें पीटा और उनकी दाढ़ी भी काट दी। साथ ही, आरोपियों ने उन्हें ''जय श्री राम' का नारा लगाने के लिए मजबूर किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतएक कचौड़ी, एक समोसा, अब गैस पर न रहा भरोसा?, अखिलेश यादव बोले- सुना है मिर्जापुर के बाद गांजा गंज बनने जा रही है सीरीज, वीडियो

भारतसमाजवादी पार्टी का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना?, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-2027 में अखिलेश यादव होंगे साफ?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल