लाइव न्यूज़ :

गुजरात में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन 21 अप्रैल को पीएम मोदी की रैली, अमित शाह का रोड शो

By भाषा | Updated: April 21, 2019 04:04 IST

लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा अध्यक्ष और गांधीनगर लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार अमित शाह घाटलोदिया और वेजलपुर विधानसभा क्षेत्रों के नेताओं से मिलने के बाद चुनाव प्रचार के आखिरी दिन गांधीनगर के साणंद इलाके में एक रोड शो करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देविपक्षी कांग्रेस की तरफ से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल रविवार को क्रमश: बनासकांठा और वड़ोदरा में रैलियां करेंगे। आगामी 23 अप्रैल को राज्य में होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार रविवार (21 अप्रैल) को ही खत्म होने वाला है।

गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटों के लिए 23 अप्रैल को होने वाले चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को उत्तर गुजरात के पाटण में रैली करेंगे। आगामी 23 अप्रैल को राज्य में होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार रविवार (21 अप्रैल) को ही खत्म होने वाला है।

भाजपा अध्यक्ष और गांधीनगर लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार अमित शाह घाटलोदिया और वेजलपुर विधानसभा क्षेत्रों के नेताओं से मिलने के बाद चुनाव प्रचार के आखिरी दिन गांधीनगर के साणंद इलाके में एक रोड शो करेंगे। विपक्षी कांग्रेस की तरफ से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल रविवार को क्रमश: बनासकांठा और वड़ोदरा में रैलियां करेंगे।

भाजपा की गुजरात इकाई की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया कि गांधीनगर लोकसभा सीट के तहत आने वाले अहमदाबाद के रानिप इलाके में मतदाता के तौर पर पंजीकृत मोदी 22 अप्रैल की रात को गुजरात आएंगे और अगली सुबह अपना वोट डालेंगे। गुजरात में मोदी ने अब तक जूनागढ़, सोनगढ़, अमरेली, हिम्मतनगर, सुरेंद्रनगर और आणंद में रैलियां की हैं जबकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जूनागढ़ के वनथली, कच्छ के भुज, भावनगर के महुवा और दक्षिण गुजरात के बारदोली में रैलियों को संबोधित कर चुके हैं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीअमित शाहगुजरात लोकसभा चुनाव 2019कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर