लाइव न्यूज़ :

महबूबा मुफ्ती का विवादित बयान, कहा-35ए खत्म करेंगे अमित शाह तो भारत से नाता तोड़ लेगा कश्मीर

By सुरेश डुग्गर | Updated: April 3, 2019 17:07 IST

पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बड़ा विवादित बयान देते हुए कहा है कि हम जम्मू कश्मीर की विलय संधि खत्म करने की डेडलाइन देते हैं। यह बात मुफ्ती ने बुधवार को जम्मू कश्मीर के अनंतनाग से अपना नामांकन दाखिल करने के बाद कही।

Open in App
ठळक मुद्देमहबूबा मुफ्ती इससे पहले भी कह चुकी हैं कि अमित शाह धारा 370 और 35ए को हटाने वाले सपने दिन में ही देख रहे हैं।महबूबा ने कहा कि मुझे लगता है कि यह बहुत गलत है और कर्ण सिंह के व्यक्तित्व के मुताबिक नहीं है। कांग्रेस के घोषणापत्र को लेकर उन्होंने कहा कि उनका वादा वैसा ही जैसा भाजपा के साथ गठबंधन के एजेंडे में मुफ्ती मुहम्मद सईद ने पेश किया था।

जम्मू कश्मीर में लोकसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव प्रचार के क्रम में नेताओं के बिगड़े बोल का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि अगर राज्य का विशेष दर्जा समाप्त हुआ तो कश्मीर हिन्दुस्तान का ताज नहीं रहेगा।

दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बड़ा विवादित बयान देते हुए कहा है कि हम जम्मू कश्मीर की विलय संधि खत्म करने की डेडलाइन देते हैं। यह बात मुफ्ती ने बुधवार को जम्मू कश्मीर के अनंतनाग से अपना नामांकन दाखिल करने के बाद कही।

उन्होंने आगे कहा कि अगर अमित शाह 35ए तथा 370 पर डेडलाइन दे रहे हैं, तो उनकी पार्टी भी एक डेडलाइन देती है। हम जम्मू कश्मीर की विलय संधि खत्म करने की डेडलाइन देते हैं। महबूबा मुफ्ती इससे पहले भी कह चुकी हैं कि अमित शाह धारा 370 और 35ए को हटाने वाले सपने दिन में ही देख रहे हैं।

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जम्मू कश्मीर के साथ जो भी शर्त है उससे अगर छेड़छाड़ की गई तो 2020 तक जम्मू कश्मीर और भारत के बीच रिश्ता खत्म हो जाएगा।

मुफ्ती ने भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह के उस बयान पर पलटवार किया जिसमें उन्होंने कहा था कि साल 2020 तक जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटा लिया जाएगा। इस दौरान महबूबा ने कांग्रेस नेता कर्ण सिंह को घेरते हुए कहा कि आपके पिता महाराजा हरी सिंह ने राज्य में आर्टिकल 370 लागू किया था लेकिन आप अब अलग भाषा बोल रहे हैं।

महबूबा ने कहा कि मुझे लगता है कि यह बहुत गलत है और कर्ण सिंह के व्यक्तित्व के मुताबिक नहीं है। कांग्रेस के घोषणापत्र को लेकर उन्होंने कहा कि उनका वादा वैसा ही जैसा भाजपा के साथ गठबंधन के एजेंडे में मुफ्ती मुहम्मद सईद ने पेश किया था। इतना जरूर था कि जहां महबूबा के इस वक्तव्य का समर्थन नेशनल कांफ्रेंस और पीपुल्स कांफ्रेंस के अतिरिक्त अलगाववादियों द्वारा किया जा रहा था वहीं दूसरी ओर इससे राज्य ही नहीं बल्कि देश की राजनीति में बवाल मचा हुआ है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावजम्मू कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टीमहबूबा मुफ़्ती
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगांधी और नेहरू का भारत लिंचिस्तान में तब्दील होता जा रहा?, महबूबा मुफ्ती के बिगड़े बोल, कहा-जम्मू कश्मीर के लोग एक कठिन दौर से गुजर रहे हैं, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar: जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा ने फिल्म धुरंधर की प्रशंसा में कहा- ‘वेरी वेल मेड’

भारतपुस्तक ‘द चीफ मिनिस्टर एंड द स्पाई’ विमोचन से पहले विवाद?, आखिर पूर्व प्रधान न्यायाधीश टी एस ठाकुर ने क्यों बनाई दूरी

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारत'मुफ्ती का परिवार जम्मू-कश्मीर और पूरे देश के लिए बीमारी है': महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती के पोस्ट पर भड़के भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील