दिल्ली की इस सीट पर वापसी के लिए संघर्ष कर रही है कांग्रेस, पार्टी के पुराने महारथी एक बार फिर मैदान में!

By स्वाति सिंह | Published: May 1, 2019 10:31 AM2019-05-01T10:31:48+5:302019-05-01T10:31:48+5:30

पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट साल  2008 परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई थी। इसके बाद यहां पहला लोकसभा चुनाव 2009 में हुआ था। अब तक इस सीट पर केवल दो बार ही चुनाव हुए हैं, जिसमें 2009 में कांग्रेस के महाबल मिश्रा, जबकि 2014 में बीजेपी के प्रवेश वर्मा ने जीत दर्ज की थी।

loksabha elections 2019: Congress struggling to return to west delhi seat, mahabal mishra, pravesh sharma, congress, BJP, AAP | दिल्ली की इस सीट पर वापसी के लिए संघर्ष कर रही है कांग्रेस, पार्टी के पुराने महारथी एक बार फिर मैदान में!

कांग्रेस के नेता को साल 2009 में पूर्वांचल वोटरों ने अपना नेता माना था और इनकी जीत हुई थी।

Highlights2014 लोकसभा चुनाव में पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट पर बीजेपी का परचम लहराया था।इस सीट पर बीजेपी के प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, आप के जनरैल सिंह, कांग्रेस के दिग्गज महाबल मिश्रा ने चुनाव लड़ा था।

दिल्ली की सात लोकसभा सीटों में से एक पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट पर बीजेपी के प्रवेश साहिब का कब्ज़ा है। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए इस सीट पर सभी पार्टियों के महारथी मैदान में उतरे हैं। बीजेपी ने जहां एक बार फिर अपने पुराने सांसद प्रवेश शर्मा पर भरोसा जताया है तो वही कांग्रेस ने इस बार अपने पुराने उम्‍मीदवार महाबल मिश्रा को यहां से प्रत्‍याशी घोषित किया है। जबकि आम आदमी पार्टी ने इस सीट पर नए उम्‍मीदवार बलबीर सिंह जाखड़ को उतारा है। यहां तीनों पार्टियों के बीच तगड़ा मुकाबला है। ऐसे में यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि यह सीट किसके खाते में जाएगी। 

कांग्रेस के महाबल मिश्रा की चुनौती  

कांग्रेस के नेता को साल 2009 में पूर्वांचल वोटरों ने अपना नेता माना था और इनकी जीत हुई थी। लेकिन बीते चुनाव में वोटर की बेरुखी के कारण यह तीसरे स्थान रहे। महाबल मिश्रा ने इस इलाके से पहले पार्षद का चुनाव लड़ा था, इसके बाद वह यहां से एमएलए बने और फिर सांसद। इस बार उनके सामने बड़ा चैलेंज बीजेपी के प्रवेश वर्मा जैसे मजबूत प्रतिद्वंदी का होना है। यह इलाका पूर्वांचल के अलावा जाट, पंजाबी, सिख, वोटरों के की संख्या वाला है। हालांकि यहां जातीय समीकरण को तोड़ना और उन्हें अपने पक्ष में करना तीनों ही पार्टियों के लिए बड़ी चुनौती मानी जा रही है।


पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट का परिचय 

पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट साल  2008 परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई थी। इसके बाद यहां पहला लोकसभा चुनाव 2009 में हुआ था। अब तक इस सीट पर केवल दो बार ही चुनाव हुए हैं, जिसमें 2009 में कांग्रेस के महाबल मिश्रा, जबकि 2014 में बीजेपी के प्रवेश वर्मा ने जीत दर्ज की थी। साल 2008 से पहले इसे आंशिक रूप से बाहरी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में और आंशिक रूप से दक्षिण दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में शामिल किया गया था।  

साल 2009 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी महाबल मिश्रा ने लगभग 55% वोट हासिल किए थे। उन्होंने बीजेपी के जगदीश मुखी को करीब एक लाख बीस हज़ार से ज्यादा वोटों से हाराया था। हालांकि 2014 के चुनावों में मोदी लहर के कारण आम आदमी पार्टी के उदय दूसरे तो कांग्रेस कैंडिडेट महाबल तीसरे नंबर पर खिसक गए थे। 

इस लोकसभा सीट में 10 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिसमें मादीपुर, जनकपुरी, द्वारका, राजौरी गार्डन, विकासपुरी, हरिनगर, उत्तम नगर, नज़फगढ़, मटिआला और तिलक नगर शामिल हैं। इस क्षेत्र में दिल्ली के जनकपुरी, तिलक नगर, पंजाबी बाग और पटेल नगर जैसे विशाल आवासीय और वाणिज्यिक क्षेत्र आते हैं। 

2014 का जनादेश

2014 लोकसभा चुनाव में पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट पर बीजेपी का परचम लहराया था। इस सीट पर बीजेपी के प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, आम आदमी पार्टी के जनरैल सिंह और कांग्रेस के दिग्गज महाबल मिश्रा चुनाव लड़ा था।

प्रवेश साहिब सिंह वर्मा को 437938 वोट मिले थे। जबकि जनरैल सिंह 268586 वोटों से चुनाव हार गए थे।वहीं कांग्रेस के महाबल मिश्रा 193266 वोटों के साथ तीसरे पायदान पर रहे।

Web Title: loksabha elections 2019: Congress struggling to return to west delhi seat, mahabal mishra, pravesh sharma, congress, BJP, AAP



Get the latest Election News, Key Candidates, Key Constituencies live updates and Election Schedule for Lok Sabha Elections 2019 on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections. Keep yourself updated with updates on Delhi Loksabha Elections 2019, phases, constituencies, candidates on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections/delhi.