लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति पर टिप्पणी को लेकर घिरे गहलोत का यूटर्न, भाजपा हमलावर

By भाषा | Updated: April 17, 2019 20:30 IST

भाजपा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की टिप्पणी की निंदा करते हुए उनसे माफी मांगने को कहा। भाजपा ने चुनाव आयोग से मामले में संज्ञान लेने और गहलोत के खिलाफ कार्रवाई करने की भी अपील की।

Open in App

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को एक आलेख का हवाला देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने 2017 में गुजरात के विधानसभा चुनाव को देखते हुए जातीय समीकरण साधने के लिए रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति बनाया। हालांकि इस टिप्पणी पर विवाद होने पर गहलोत ने कुछ घंटे बाद कहा कि उनकी टिप्पणी को ‘गलत तरीके से पेश किया गया है।’

उधर, भाजपा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की टिप्पणी की निंदा करते हुए उनसे माफी मांगने को कहा। भाजपा ने चुनाव आयोग से मामले में संज्ञान लेने और गहलोत के खिलाफ कार्रवाई करने की भी अपील की। गहलोत ने यहां संवाददाताओं के एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘लोग तो यहां तक कहते हैं कि रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति भी गुजरात के चुनावों को देखते हुए बनाया गया। कल ही मैं एक आलेख पढ़ रहा था... कि गुजरात के चुनाव आ रहे थे ..वे (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) पहले ही घबरा चुके थे कि गुजरात में हमारी सरकार नहीं बनने जा रही है तो मेरा मानना है कि अमित शाह की सलाह पर कोविंद को राष्ट्रपति बनाया गया... जातीय समीकरण बैठाने के लिए। और आडवाणी छूट गए। बनना आडवाणी साहब को था।’’

गहलोत ने कहा, ‘‘ देश को उम्मीद थी कि कम से कम आडवाणी को अब वह सम्मान मिलेगा जिसके वह हकदार हैं, लेकिन नया नाम आ गया और वंचित रह गए।‘‘ इसके साथ ही गहलोत ने कहा कि यह भाजपा पार्टी का मामला है लेकिन उन्होंने कल ही इस बारे में एक आलेख पढ़ा, इसलिए वह इसकी चर्चा कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि यह आलेख कौन सा है। हालांकि अपनी टिप्पणी पर विवाद होने के बाद गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि मीडिया के एक वर्ग ने उनकी टिप्पणी को गलत ढंग से पेश किया है।

गहलोत ने इसके साथ ही लिखा, ‘‘मैं देश के राष्ट्रपति का बहुत सम्मान करता हूं और व्यक्तिगत रूप से रामनाथ जी, जिनसे मैं व्यक्तिगत रूप से मिला हूं, की सादगी व नम्रता से प्रभावित हुआ हूं।’’ उल्लेखनीय है कि रामनाथ कोविंद जुलाई 2017 में राष्ट्रपति बने और गुजरात में विधानसभा चुनाव उसी साल दिसंबर में हुए। उस समय मणिशंकर अय्यर की मोदी पर की गई टिप्पणी के बाद हुए विवाद का जिक्र करते हुए गहलोत ने ‘‘व्यक्तिगत टिप्पणी को पूरी जाति व वर्ग से जोड़ने’’ के लिए भी मोदी की आलोचना की।

उधर, भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने नयी दिल्ली में पार्टी कार्यालय में संवाददाताओं से कहा,‘‘यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत जो स्वयं एक संवैधानिक पद पर हैं, उन्होंने राष्ट्रपति के खिलाफ टिप्पणी की है। राष्ट्रपति संविधान का संरक्षक होता है।’’

नरसिम्हा ने कहा, ‘‘हम चुनाव आयोग से अनुरोध करते हैं कि वह राष्ट्रपति के खिलाफ गहलोत के बयान पर स्वत: संज्ञान लें।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा ने गहलोत से माफी मांगने को भी कहा है। इसबीच पार्टी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को नांदेड में उनके भाषण के लिए भी घेरा।

दरअसल राहुल ने सोमवार को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा था, ‘‘मेरा एक प्रश्न है। सभी चोरों के नाम में मोदी क्यों होता है, भले ही वह नीरव मोदी हो, ललित मोदी हो और नरेंद्र मोदी हो? हमें नहीं पता कि ऐसे और कितने मोदी आएंगे।’’ राव ने इस पर कहा कि राहुल यह स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं पिछड़े समुदाय से जुड़ा कोई व्यक्ति आज प्रधानमंत्री कैसे बन गया। राहुल के लिए भारत पर केवल एक ही परिवार राज कर सकता है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावअशोक गहलोतराजस्थान लोकसभा चुनाव 2019नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे