लाइव न्यूज़ :

Loksabha Election 2019 Results: असम में अधिकतर सीटों पर कांग्रेस पर BJP को बढ़त

By भाषा | Updated: May 23, 2019 13:17 IST

कालियाबोर से एजीपी के मणि माधव महन्त ने कांग्रेस के उम्मीदवार तरूण गोगोई पर 9995 मतों की बढ़त बना ली है। गोगोई ने 2014 में यह सीट 93874 वोटों से जीती थी। तेजपुर में, प्रदेश सरकार में मंत्री और भाजपा प्रत्याशी पल्लब लोचन दास, कांग्रेस के एमजीवीके भानू से 3657 वोटों से आगे चल रहे हैं।

Open in App

असम में पूर्व मुख्यमंत्री तरूण गोगोई के बेटे एवं कालियाबोर से कांग्रेस के मौजूदा सांसद गौरव गोगोई पीछे चल रहे हैं जबकि राज्य के श्रम मंत्री पल्लब लोचन दास ने तेजपुर लोकसभा सीट से बढ़त बनाई हुई है। राज्य की 14 सीटों में से भाजपा ने तीन सीटें अपने सहयोगियों-- दो एजीपी और एक बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट (बीपीएफ)--को दी थी।

कालियाबोर से एजीपी के मणि माधव महन्त ने कांग्रेस के उम्मीदवार तरूण गोगोई पर 9995 मतों की बढ़त बना ली है। गोगोई ने 2014 में यह सीट 93874 वोटों से जीती थी। तेजपुर में, प्रदेश सरकार में मंत्री और भाजपा प्रत्याशी पल्लब लोचन दास, कांग्रेस के एमजीवीके भानू से 3657 वोटों से आगे चल रहे हैं।

इस सीट पर अच्छी खासी संख्या में गोरखा आबादी है। मंगलदोई सीट से भाजपा के दिलीप सैकया कांग्रेस के भुवनेश्वर कलीता से 4408 से आगे चल रहे हैं जबकि नौगांव सीट पर भगवा दल के रूपक शर्मा ने कांग्रेस उम्मीदवार प्रद्धयुत बोरडोलोई पर 14055 मतों से बढ़त बनाई है।

सिलचर सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजदीप रॉय मौजूदा सांसद और कांग्रेस उम्मीदवार सुष्मिता देव से 2052 वोटों से आगे चल रहे हैं। देव ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की अध्यक्ष हैं और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहन देव की बेटी हैं। कोकराझार और धुब्री में क्षेत्रीय पार्टियों ने बढ़त ली हुई है। धुब्री में मौजूदा सांसद और एआईयूडीएफ के उम्मीदवार बदरूद्दीन अजमल, एजीपी के जबल इस्लाम से 22658 वोटों से आगे चल रहे हैं।

कोकराझार में बीपीएफ में प्रमिला रानी बह्मा यूनाइटेड पीपल्स पार्टी (लिबरल) के उखराव ग्वरा ब्रह्ममा से 1281 मतों से आगे चल रही हैं। डिब्रूगढ़ से भाजपा के रामेश्वर तेली ने कांग्रेस के पवन सिंह घटवार पर 65047 वोटों से बढ़त बनाई हुई है जबकि जोरहट से भाजपा के तपन कुमार गोगोई कांग्रेस के सुशांत बोरगोहेन से 3460 वोट से आगे चल रहे हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव आसाम लोकसभा चुनाव 2019असमभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'