लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: बिहार में 12 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है जदयू, 8-9 सितंबर की बैठक में अमित शाह से होगी चर्चा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 31, 2018 08:59 IST

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी और बाकी के कांग्रेस समेत सभी दल जीत के लिए मैदान में उतर आए हैं।

Open in App

पटना, 31 अगस्त: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी और बाकी के कांग्रेस समेत सभी दल जीत के लिए मैदान में उतर आए हैं। ऐसे में एक तरफ कांग्रेस जहां महागठबंधन की तैयारी में है तो नहीं बीजेपी अपने सहयोगियों के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है।

ऐसे में बिहार में बीजेपी जदयू को लोकसभा चुनाव में अहम सीटें देने वाली है। खबर के अनुसार जदयू को 12 सीटें बीजेपी  चुनाव लड़ने के लिए देगी। कहा जा रहा जदयू की तरफ से सीटों के बंटवारो को लेकर बीजेपी पर दवाब है। ऐसे में खुद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह बीजेपी नेतृत्व 8-9 सितंबर को अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में चर्चा करेगा। जदयू के खाते में बीते चुनाव में एनडीए की हारी हुई सीटों के साथ उसकी जीती हुई एक-दो सीटें भी दे सकती है। 

बिहार में अमित शाह के इस दौरे पर पार्टी लोकसभा चुनाव की सीटों पर चर्चा करेगी। वहीं, खुद जदयू चाहती है कि उनको मिलने वाली सीटों को ऐलान कर दिया जाए। ऐसे में खबरों की मानें तो  जदयू का कहना है कि बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से बीजेपी आधी 20 सीटें अपने पास रख ले और बाकी 20 सीटें सहयोगी दलों को दी जाएं। बीजेपी के अभी 22 सांसद हैं ऐसे में उसे अपनी जीती हुई दो सीटें जदयू के लिए छोड़नी पड़ सकती है। जदयू के पास अभी दो सांसद हैं। 

वहीं, हाल ही में वशिष्ठ नारायण सिंह ने उपेन्द्र कुशवाहा के खीर वाले बयान पर साफ-साफ कुछ बोलने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मीडिया में दिए गए उनके बयान को हम गम्भीरता से नहीं लेते हैं, अगर कोई बात है तो वो सामने से बात करें। उन्होंने लालू यादव के रांची रिम्स में बेहतर इलाज नहीं होने के राजद के आरोपों पर भी पलटवार किया और कहा कि कुछ लोग समाचार में बने रहने के लिए इस तरह की बात करते हैं।

बिहार में एनडीए में चार प्रमुख पार्टियां हैं। पहले और दूसरे नंबर के लिए बीजेपी और जेडीयू में मारामारी होने की खबरें थीं। फिर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) और राम बिलास पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) भी दूसरे और तीसरे नंबर के लिए लड़ रही है।

लालू को रांची जेल भेजे जाने के आरोप पर कहा कि लालू को मारने की साजिश कौन करेगा? ये सब राजनीति से हटकर जो बेवजह की बातें की जा रही हैं वो सिर्फ मीडिया में बने रहने के लिए की जा रही हैं। चर्चा में बने रहने के लिए ऐसी बयानबाजी सही नहीं। कुछ बातें सरकार को बदनाम करने के लिए की जाती हैं। सभी चाहते हैं कि लालूजी स्वस्थ हों।

टॅग्स :नितीश कुमारअमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतBihar: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा? सही डेट आई सामने, जानें कौन बनेगा बिहार का सीएम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?