Lokmat Parliamentary Awards 2022: भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या को मिला 'वर्ष का सर्वश्रेष्ठ नवोदित सांसद' सम्मान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 14, 2023 06:24 PM2023-03-14T18:24:58+5:302023-04-28T14:25:07+5:30

Lokmat Parliamentary Awards 2022: लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड्स के चौथे संस्करण का पुरस्कार वितरण समारोह आज दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। संसदीय लोकतंत्र में अपने उत्कृष्ट योगदान के लिए संसद के सदस्यों को आठ अलग-अलग श्रेणियों (जिसमें लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य शामिल) में पुरस्कार दिया गया।

Lokmat Parliamentary Awards Tejasvi Surya got Best Debutant Parliamentarian of the Year award | Lokmat Parliamentary Awards 2022: भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या को मिला 'वर्ष का सर्वश्रेष्ठ नवोदित सांसद' सम्मान

Lokmat Parliamentary Awards 2022: भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या को मिला 'वर्ष का सर्वश्रेष्ठ नवोदित सांसद' सम्मान

Highlights तेजस्वी सूर्य है जो वर्तमान में  बेंगलुरु दक्षिण से लोकसभा सांसद हैं।वे भारतीय जनता पार्टी के राजनेता हैं और साथ ही एक अधिवक्ता भी हैं।

Lokmat Parliamentary Awards 2022: लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड्स के चौथे संस्करण में बेंगलुरु दक्षिण से लोकसभा सांसद तेजस्वी सूर्या को 'वर्ष का सर्वश्रेष्ठ नवोदित सांसद' का सम्मान दिया गया। हालांकि निजी व्यस्तता के चलते वह इस सम्मान को ग्रहण करने के लिए कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके।

तेजस्वी सूर्या का पूरा नाम लक्य सूर्यनारायण तेजस्वी सूर्य है जो वर्तमान में बंगलौर दक्षिण से लोकसभा सांसद हैं। वे भारतीय जनता पार्टी के राजनेता हैं और साथ ही एक अधिवक्ता भी है। वर्तमान में वे भारतीय जनता पार्टी की युवा इकाई के युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

गौरतलब है कि लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड्स के चौथे संस्करण का पुरस्कार वितरण समारोह आज दिल्ली में आयोजित किया गया। संसदीय लोकतंत्र में अपने उत्कृष्ट योगदान के लिए संसद के सदस्यों को आठ अलग-अलग श्रेणियों (जिसमें लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य शामिल) में पुरस्कार दिया गया।

उल्लेखनीय है कि सर्वाधिक विश्वसनीयता के प्रतिष्ठित लोकमत पार्लियामेंटरी अवॉर्ड्स संसद के उत्कृष्ट सदस्यों को उनके योगदान के लिए आठ अलग-अलग श्रेणियों (लोकसभा से 4 और राज्यसभा से 4) में हर साल प्रदान किया जाता है। जूरी बोर्ड ने विजेताओं का चयन करने के लिए वर्ष 2020 और 2021 के दौरान सभी सांसदों के संसदीय योगदान का अध्ययन किया। इससे पहले के वर्षों में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी और एनसीपी प्रमुख शरद पवार जैसे दिग्गज राजनेताओं को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

Web Title: Lokmat Parliamentary Awards Tejasvi Surya got Best Debutant Parliamentarian of the Year award

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे