लाइव न्यूज़ :

Lokmat Parliamentary Awards: रामनाथ कोविंद ने कहा- सांसदों ने संसदीय गरिमा को समृद्ध किया, प्रतिनिधि जनता के लिए करें काम

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 28, 2023 14:26 IST

Lokmat Parliamentary Awards: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि सभी पुरस्कृत सांसदों ने अपने ज्ञान एवं विवेक द्वारा संसदीय गरिमा को समृद्ध किया है और अन्य सांसदों के सामने अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है।

Open in App
ठळक मुद्देलोकमत समूह संसदीय पुरस्कार के साथ ही देश के सर्वश्रेष्ठ सरपंच को भी पुरस्कार देता है।देश की जनता, खासकर गरीब जनता जन प्रतिनिधियों से बहुत आस लगाए रखते हैं। देश की जनता अपेक्षा करती है कि उनके प्रतिनिधि उनके जीवन को बेहतर बनाएँ।

Lokmat Parliamentary Awards: लोकमत संसदीय पुरस्कार (Lokmat Parliamentary Awards) के मुख्य अतिथि के तौर पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कार्यक्रम के अध्यक्षीय भाषण में सभी पुरस्कृत सांसदों को बधाई दी।

पूर्व राष्ट्रपति कोविंद ने कहा, सभी पुरस्कृत सांसदों ने अपने ज्ञान एवं विवेक द्वारा संसदीय गरिमा को समृद्ध किया है और अन्य सांसदों के सामने अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है। पूर्व राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि मुझे यह जानकर खुशी हुई कि लोकमत समूह संसदीय पुरस्कार के साथ ही देश के सर्वश्रेष्ठ सरपंच को भी पुरस्कार देता है।

कोविंद ने कहा कि देश के अन्य मीडिया समूह को भी सांसदों, विधायकों और ग्रामपंचायतों के पदाधिकारियों को सम्मानित करने इस तरह की परम्परा को अपनाना चाहिए। देश की जनता, खासकर गरीब जनता जन प्रतिनिधियों से बहुत आस लगाए रखते हैं। देश की जनता अपेक्षा करती है कि उनके प्रतिनिधि उनके जीवन को बेहतर बनाएँ।

उनकी अपेक्षाओं पर खतरा उतरना ही लोकतंत्र की कसौटी है। वास्तव में ग्रामसभा, विधानसभा और संसद के निर्वाचित प्रतिनिधियों की एक प्राथमिकता होनी चाहिए, देश हित और राष्ट्रहित में कार्य करना। सभी पुरुस्कृत सांसदों के उत्कृष्ट योगदान के पीछे यही भावना रही होगी।

कार्यक्रम में कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रमुख शरद पवार, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, लोकमत समूह के चेयरमैन विजय दर्डा और लोकमत समूह के प्रधान सम्पादक राजेंद्र दर्डा मंच पर मौजूद थे।

टॅग्स :लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्डरामनाथ कोविंददिल्लीशरद पवारमुरली मनोहर जोशीBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?